जम्मू से पुणे जा रही झेलम एक्सप्रेस के दस डिब्बे फिल्लौर-लाढोवाल के बीच पटरी से उतर गए। गनीमत रही वरना सैकड़ों लोग मारे जाते।
विज्ञापन
2 of 7
लुधियाना में पटरी से उतरी झेलम एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
हादसा, सतलुज पुल के पास हुआ। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह मालगाड़ी गुजरने के कारण झेलम को फिल्लौर में रोका गया। फिल्लौर से ट्रेन चलने के कुछ किलोमीटर पर ही सतलुज का पुल है। लिहाजा ट्रेन की स्पीड 30 से 35 किलोमीटर के आसपास ही थी।
विज्ञापन
3 of 7
लुधियाना में पटरी से उतरी झेलम एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
ट्रेन का इंजन और अगले दस डिब्बे सतलुज नदी के पुल पर चढ़ चुके थे। तभी अचानक बीच के दस डिब्बे पटरी से उतर गए और अप लाइन की तरफ झुक गए। गनीमत है कि ट्रेन की स्पीड काफी कम थी और यह डिरेलमेंट सतलुज के पुल पर नहीं हुई, वरना काफी बड़ा हादसा हो सकता था।
4 of 7
लुधियाना में पटरी से उतरी झेलम एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में तीन यात्री जख्मी हो गए। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। जीआरपी के अनुसार ट्रेन के किसी डिब्बे का चक्का तकनीकी कारणों से जाम होने से हादसा होने की संभावना है। हादसे की खबर मिलते ही राहत ट्रेन, उत्तर रेलवे के जनरल मैनेजर, आरपीएफ के आईजी और जीआरपी के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
5 of 7
लुधियाना में पटरी से उतरी झेलम एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
पहले घायलों को लुधियाना सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। उसके बाद यात्रियों को बसों के जरिए लुधियाना रेलवे स्टेशन पहुंचाया गया। ट्रेन के पहले 10 डिब्बों को अलग कर लुधियाना भिजवाया गया। वहां से ट्रेन में नए डिब्बे जोड़ कर यात्रियों को आगे रवाना किया गया। हादसे के कारण ट्रेन के कई डिब्बे अप लाइन पर करीब करीब झुक गए।
विज्ञापन
6 of 7
लुधियाना में पटरी से उतरी झेलम एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में ट्रेन का एस-7 डिब्बा क्षतिग्रस्त हो गया है। ट्रेन में करीब 1200 यात्री सवार थे। हादसे में डाउन लाइन का ट्रैक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कई स्लीपर उखड़ गए और रेल लाइन का कुछ हिस्सा भी टूट गया। ट्रेन का एस-7 कोच एक तरफ से काफी क्षतिग्रस्त हुआ।