नोटबंदी के बाद नोट जमा करवाने के लिए लाइन में लगे लोग भी दुखी हैं, बैंक स्टाफ भी। ऐसे में एक युवक ने चंद मिनटों के लिए सही, सबको खुश कर दिया।
विज्ञापन
2 of 7
bank
- फोटो : अमर उजाला
हुआ यूं कि पीएनबी की शाखा में लोग पुराने नोट बदलवाने के लिए कतार में खड़े थे और बैंक में कैश नहीं था। उसी समय एक व्यक्ति ने 100-100 रुपये के 2.55 लाख रुपये बैंक में जमा कराए। बैंक कर्मचारियों ने खोखर के इस प्रयास को अनूठा बताया।
विज्ञापन
3 of 7
पैसा निकलवाने के लिए बैंक के बाहर लगी लंबी लाइन
युवक का नाम अरविंद खोखर बताया जा रहा है। वह मेडिकल स्टोर का मालिक है और लोगों की परेशानी को देखकर रह नहीं पाया। इसलिए वह अपने पास रखे 100-100 के नोटों की 2.55 लाख रुपये की गड्डी लेकर पालिका स्थित पीएनबी शाखा में पहुंचा।
4 of 7
बैंक काउंटर पर लगी लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
अरविंद ने बताया कि पहले तो जमा भीड़ और बैंक के सुरक्षा गार्ड ने उसे अंदर नहीं जाने दिया। जब उसने भीड़ के सामने चिल्लाकर कहा, मैं तुम्हारी ही समस्या को दूर करने आया हूं और खुले नोट जमा कराऊंगा।
विज्ञापन
5 of 7
बैंकों में नहीं टूट रही कतार
- फोटो : अमर उजाला
जब यह बात बैंक प्रबंधक अमित मलान को पता चली तो वे अपनी सीट से उठकर अरविंद को अपने केबिन ले गए और उनके 100-100 के नोटों के बंडल जमा किए और इन नोटों के सहारे कतार में खड़े लोगों के नोटों को बदलवाने की प्रक्रिया शुरू की। उन्होंने खोखर का स्वागत भी किया।
विज्ञापन
6 of 7
bank
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि इससे पहले हरियाणा के फतेहाबाद जिले के रतिया कस्बे में भी ऐसा मामला हुआ। एक तरफ जहां सौ-सौ के नोटों के लिए हाहाकार मचा हुआ था, वहीं मंगलवार को रतिया के ओबीसी बैंक की शाखा में एक युवक श्रवण कुमार ने सौ-सौ के 325 नोट जमा कराए।
श्रवण कुमार हिसार की एक फर्म चोपड़ा फर्टिलाइजर के सेल्समैन हैं। बैंक में लाइन में लगे श्रवण की बारी आई तो उन्होंने कैशियर के सामने सौ-सौ के नोट रखे। यह देखकर कैशियर हैरान रह गया। उसने इसकी जानकारी मैनेजर को दी। मैनेजर और स्टाफ ने युवक को सम्मानित किया।