फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई खोजः दिमागी मलेरिया से अब नहीं जाएगी जान, 41 साल की ‘तपस्या’ के बाद मिल गया इलाज

Tue, 03 Dec 2019 09:18 AM IST
खुशबू गोयल सुशील कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
फाइल फोटो
दिमागी मलेरिया से अब किसी की जान नहीं जाएगा। क्योंकि 41 साल की तपस्या के बाद इसके इलाज का फॉर्मूला खोज निकाला गया है। आप भी जानिए क्या...
विज्ञापन

2 of 7
फाइल फोटो
भारत समेत नाइजीरिया, कांगो, मुजब्बीन और युगांडा में दिमागी मलेरिया हर साल लाखों लोगों को लील रहा है। सर्वाधिक बच्चों की मौत हो रही है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। दिमागी मलेरिया से लोगों को बचाने के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी के फार्मास्युटिकल विभाग के प्रो. भूपिंदर सिंह भूप ने इलाज का तरीका खोज निकाला है। 41 साल चली रिसर्च के बाद अब जाकर कामयाबी मिली है। नेजल टू ब्रेन विधि से इलाज संभव हो सकेगा। इस रिसर्च पर आगे काम करने के लिए डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने प्रो. भूप व इसी विभाग के प्रोफेसर ओपी कटारे को 45 लाख का प्रोजेक्ट दिया है।
विज्ञापन

3 of 7
फाइल फोटो
मौतों के आंकड़ों से हिल रही थीं सरकारें
2017 में 87 देशों में 22 करोड़ लोग मलेरिया की चपेट में आए। इसमें 4.50 लाख लोगों की मौत हो गई और जिन लोगों की मौत हुईं, उनमें 99.7 फीसदी लोग दिमागी मलेरिया से ग्रस्त थे। 2014 में भारत में ही 30 हजार से अधिक लोग इस बीमारी से मर गए थे। मरने वालों में झारखंड, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ व पूरे नॉर्थ ईस्ट के लोग शामिल थे। लगातार हो रही इन मौतों के आंकड़ों से सरकारें भी हिल रही थीं। इसके इलाज के लिए करोड़ों रुपये खर्च भी किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। सबसे बड़ी अड़चन आ रही थी कि खून के जरिये दिमाग तक दवा नहीं पहुंच पा रही थी।

4 of 7
सांकेतिक चित्र
प्रो. भूप सिंह ऐसे पहुंचे मुकाम तक
1979 से दिमागी मलेरिया का इलाज तलाशने के लिए प्रो. भूपिंदर सिंह भूप ने रिसर्च शुरू कर दिया। उन्होंने पता लगाया कि एंटी मलेरिया ड्रग को दिमाग स्वीकार नहीं कर रहा है। दवा मष्तिष्क तक नहीं पहुंच पा रही है। उन्होंने नैनो फॉर्मूले से इस पर काम करना शुरू किया। उन्होंने सबसे पहले ल्यूमिफेंट्रन व आर्टिमिथर एंटी मलेरिया दवाओं का शरीर में उपलब्धता का प्रतिशत जाना। पता लगा कि ल्यूमिफेंट्रन का 12 फीसदी व आर्टिमिथर को 40 फीसदी प्रभाव रहता है। यह दवाएं वाइवेक्स मलेरिया का ही इलाज कर पाईं। उसके बाद उन्होंने शरीर में इन दवाओं की उपलब्धता का प्रतिशत बढ़ाया।
विज्ञापन

5 of 7
फाइल फोटो
अगले चरण में ड्रग डिलीवरी सिस्टम पर काम किया। उन्होंने पहले वह चीजें खोज निकालीं, जो दिमाग को पसंद होती हैं। उन्होंने ग्लेक्टोस, फिगोस, फास्फोलिपिड्स, शुगर आदि में दवाओं को मिलाकर तरल मिश्रण बनाया और उसके बाद नाक से मष्तिष्क तक दवा पहुंचाई। 99 फीसदी तक एनिमल स्टडी सफल रही। अब फार्मा कंपनियां ह्यूमन स्टडी करेंगी। प्रो. भूप ने बताया कि इस रिसर्च में रिपनदीप कौर, वरुण गोरकी, डॉ. चंद्रभूषण त्रिपाठी, गुनीत, हरमनजोत काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
क्या है दिमागी मलेरिया
मलेरिया मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से फैलता है। उसके बाद इसका प्रभाव बढ़ता जाता है। यह वाइवेक्स का रूप ले लेता है। लीवर आदि अंगों को नुकसान पहुंचाता है। दवाओं की उपलब्धता शरीर में पूरी न होने के कारण यह दिमाग तक पहुंच जाता है। उसके बाद ठंड के साथ तेज बुखार आता है। पीड़ित व्यक्ति बेहोशी की हालत में हो जाता है। बीपी बढ़ जाता है और व्यक्ति कोमा में चला जाता है। उसके पांच से सात दिन में व्यक्ति की मौत हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रो. भूपिंदर सिंह भूप अपनी टीम के साथ - फोटो : अमर उजाला
दिमागी मलेरिया के इलाज के लिए ट्रिपल स्ट्रैटेजी बनाई गई। शरीर में दवाओं की उपलब्धता का प्रतिशत बढ़ाया गया और उस दवा को नेजल से ब्रेन तक पहुंचाया गया। एनिमल स्टडी पूरी हो गई है। अब मानव स्टडी पर फार्मा इंडस्ट्री काम करेंगी।
- प्रो. भूपिंदर सिंह भूप, फार्मास्युटिकल विभाग, पीयू
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें