नामधारी समुदाय के सतगुरु स्व. जगजीत सिंह की पत्नी माता चंद कौर की अंतिम अरदास रविवार को श्री भैणी साहिब के नामधारी मुख्यालय में की गई।
विज्ञापन
लुधियाना में माता चंद कौर की अंतिम अरदास, हजारों ने दी श्रद्धांजलि
2 of 8
गुरुमाता चंद कौर की अंतिम अरदास
- फोटो : फाइल फोटो
इस दौरान हजारों की संख्या में देश विदेश से आई संगत ने सजल नेत्रों से माता को श्रद्धांजलि अर्पित की। समागम के दौरान रागी जत्थों द्वारा नाम सिमरन चलता रहा। नामधारी मुख्यालय के प्रांगण में सुबह से लेकर दोपहर बाद तक चले श्रद्धांजलि समागम में राजनीतिक, धार्मिक, सामाजिक और हर वर्ग से जुड़े लोगों ने माता चंद कौर की मौत पर दुख जताया।
विज्ञापन
लुधियाना में माता चंद कौर की अंतिम अरदास, हजारों ने दी श्रद्धांजलि
3 of 8
गुरुमाता चंद कौर की अंतिम अरदास
- फोटो : फाइल फोटो
सतगुरु ठाकुर उदय सिंह ने कहा कि माता चंद कौर की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी। माता जी के चेहरे पर सेवा का नूर था। उन्होंने कहा कि सिख पंथ में गुरुओं, साहिबजादों समेत बड़ी संख्या में लोगों ने कुर्बानियां दी हैं, लेकिन माताओं को कभी नहीं मारा गया।
लुधियाना में माता चंद कौर की अंतिम अरदास, हजारों ने दी श्रद्धांजलि
4 of 8
गुरुमाता चंद कौर की अंतिम अरदास
- फोटो : फाइल फोटो
उन्होंने कहा कि सादगी की मूर्ति माता चंद कौर को मारने वाला या मरवाने वाला बहुत गिरा हुआ होगा। उन्होंने संगत से हर हाल में शांति बनाए रखने की अपील की। समारोह में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह, कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर, सांसद भगवंत मान ने भी माता चंद कौर को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
लुधियाना में माता चंद कौर की अंतिम अरदास, हजारों ने दी श्रद्धांजलि
5 of 8
गुरुमाता चंद कौर की अंतिम अरदास
- फोटो : फाइल फोटो
सीएम और डिप्टी सीएम के प्रतिनिधि के तौर पर मौजूद सिंचाई मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों और स्पीकर चरणजीत सिंह अटवाल ने कहा कि माता जी की हत्या कायरता का सबूत है। ढिल्लों ने कहा कि कातिलों को ढूंढकर हर हाल में सजा दी जाएगी।
विज्ञापन
लुधियाना में माता चंद कौर की अंतिम अरदास, हजारों ने दी श्रद्धांजलि
6 of 8
गुरुमाता चंद कौर की अंतिम अरदास
- फोटो : फाइल फोटो
पंजाब विस में विपक्ष के नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि नामधारी समुदाय पर पहले भी हमले हुए हैं, अफसोस है कि सरकारें अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाती। जहां जहां भी एसआईटी बनी, मामले खुर्द बुर्द हो गए। श्रद्धांजलि समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह का भी शोक संदेश पढ़ा गया।
विज्ञापन
लुधियाना में माता चंद कौर की अंतिम अरदास, हजारों ने दी श्रद्धांजलि
7 of 8
गुरुमाता चंद कौर की अंतिम अरदास
- फोटो : फाइल फोटो
इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, उमा भारती, गुजरात के राज्यपाल ओपी कोहली, पंजाब के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडनवीस, सीएम प्रकाश सिंह बादल, डिप्टी सीएम सुखबीर बादल, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर के शोक संदेश पढ़े गए।
लुधियाना में माता चंद कौर की अंतिम अरदास, हजारों ने दी श्रद्धांजलि
8 of 8
गुरुमाता चंद कौर की अंतिम अरदास
- फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, आरएसएस के सह सर कार्यवाह भैय्या जी जोशी, राधा स्वामी डेरे के प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों, निरंकारी मिशन के प्रमुख महाराज हरदेव सिंह, प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, यूपी के जेल मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया इत्यादि गणमान्य लोगों ने भी शोक संदेश भेजे थे। नामधारी मुख्यालय में माता चंद कौर के जीवन पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।