आज नवरात्र के दूसरे दिन भी मनसा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की अटूट श्रद्धा देखने को मिली। मां के दर्शनार्थ सवेरे-सवेरे ही लंबी लाइनें लग गईं।
विज्ञापन
नवरात्र का दूसरा दिन, मनसा देवी में उमड़े श्रद्धालु, लंबी लाइनें
2 of 7
माता मनसा देवी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु
- फोटो : फाइल फोटो
भक्तों की लगी डेढ़ किलोमीटर की लंबी कतार, हर श्रद्धालु माता के दीदार के लिए आतुर, माता के लगते जयकारे। यह दृश्य शनिवार सवेरे माता मनसा देवी मंदिर में देखने को मिला।
विज्ञापन
नवरात्र का दूसरा दिन, मनसा देवी में उमड़े श्रद्धालु, लंबी लाइनें
3 of 7
माता मनसा देवी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु
- फोटो : फाइल फोटो
मंदिर परिसर माता के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। भक्तों की श्रद्धा के आगे तेज धूप भी फीकी पड़ गई। माता के दर्शन के लिए मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को टूटी सड़क भी नहीं रोक सकी।
नवरात्र का दूसरा दिन, मनसा देवी में उमड़े श्रद्धालु, लंबी लाइनें
4 of 7
माता मनसा देवी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु
- फोटो : फाइल फोटो
माता मनसा देवी मंदिर में उमड़ी भीड़ को देखकर पुलिस प्रशासन के पसीने छूट गए। हालांकि सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर परिसर में आठ सौ जवानों को तैनात किया गया था। वहीं मंदिर में होने वाली हलचल पर नजर रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे।
विज्ञापन
नवरात्र का दूसरा दिन, मनसा देवी में उमड़े श्रद्धालु, लंबी लाइनें
5 of 7
माता मनसा देवी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु
- फोटो : फाइल फोटो
चैत्र नवरात्र के पहले दिन शुक्रवार को श्री माता मनसा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में 9 लाख 35 हजार 272 रुपए का चढ़ावा आया। शुक्रवार शाम पांच बजे तक करीब 70 हजार श्रद्धालुओं ने मत्था टेका और चांदी के 76 नगर भी चढ़ाए। कालका के काली माता मंदिर में पहले दिन 15 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किया। 3 लाख 39 हजार 102 रुपये चढ़ाए।
विज्ञापन
नवरात्र का दूसरा दिन, मनसा देवी में उमड़े श्रद्धालु, लंबी लाइनें
6 of 7
माता मनसा देवी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु
- फोटो : फाइल फोटो
माता के दरबार में आए श्रद्धालुओं में माता को अपने कैमरों में कैद करने की जिज्ञासा भी काफी देखने को मिल रही है। मंदिर प्रशासन द्वारा गर्भ गृह की फोटो खिंचने पर सख्त पाबंदी है। भक्त मां के मंदिर के कई स्थानों पर भी फोटो खींचते नजर आए। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए लोक संपर्क एवं सूचना विभाग की ओर से गुम होने वाले बच्चों की सूचना देने का काम भी चल रहा है।
नवरात्र का दूसरा दिन, मनसा देवी में उमड़े श्रद्धालु, लंबी लाइनें
7 of 7
माता मनसा देवी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु
- फोटो : फाइल फोटो
मनोकामनाएं लेकर आ रहे श्रद्धालु मंदिर के बीचोंबीच लगे पीपल के पेड़ पर मौली बांधते दिखाई दिए। मान्यता है कि जिस भी भक्त की कोई कामना पूरी नहीं होती है वह इस पीपल पर मौली बांधता है तो उसकी मन्नत पूरी हो जाती है।