मास्टरशेफ सीजन-4 के लिए बुधवार को चंडीगढ़ में ऑडिशन थे। इसके लिए बकायदा स्टार प्लस की ओर से पूरा प्रचार किया गया था। यह आयोजन सेक्टर 44 स्थित सूद भवन में किया गया था। ऑडिशन देने आए लोगों में अधिकतर महिलाएं थीं। ऑडिशन में पहुंचे लोग उस समय निराश हो गए जब प्रतियोगी स्थल सूद भवन में उन्हें 11 बजे के बाद प्रवेश करने नहीं दिया गया। मीडिया की मौजूदगी में रजिस्टर में समय को बढ़ाकर ऑडिशन का समय 2 बजे दिखाया गया। इसके बावजूद गेट से किसी को इंट्री करने नहीं दिया गया। सूद भवन के बाहर खड़े हजारों निराश लोग आयोजकों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।