देश के लिए मर मिटने वाले परमजीत सिंह की शहादत पर देश गर्व कर रहा है। लेकिन एक खबर ऐसी भी है जिसे आखिर तक छुपाया गया।
विज्ञापन
2 of 7
पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में मारे गए परमजीत सिंह
सोमवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में शहीद होने वाले 2 जवानों में परमजीत सिंह भी शामिल थे। उनके रिश्तेदार और दोस्त उनकी पत्नी परमजीत कौर से यह खबर छिपाना चाह रहे थे।
विज्ञापन
3 of 7
पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में मारे गए परमजीत सिंह
परमजीत सिंह 28 अप्रैल को छुट्टी लेकर घर आने वाले थे। लेकिन उन्होंने अपनी छुट्टी मई के दूसरे हफ्ते तक के लिए स्थगित कर दी, क्योंकि उनके दोस्त को तुरंत छुट्टी चाहिए थी।
4 of 7
पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में मारे गए परमजीत सिंह
सोमवार शाम को परमजीत कौर को रिश्तेदारों ने बताया कि परमजीत सिंह एक आतंकी हमले में बुरी तरह घायल हो गए हैं। एक रिश्तेदार सतनाम सिंह ने कहा, हमने उन्हें पति के शहीद होने की खबर नहीं दी थी।
विज्ञापन
5 of 7
पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में मारे गए परमजीत सिंह
सतनाम सिंह ने बताया, परमजीत सिंह ने कहा था कि वह 8 मई को घर पहुंचेगा। पिछली बार वह 5 महीने पहले घर आया था। उन्होंने बताया जब परमजीत के माता-पिता को यह खबर मिली तो वह अमृतसर में अपने किसी रिश्तेदार के यहां चले गए।
विज्ञापन
6 of 7
पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में मारे गए परमजीत सिंह
उनके पिता उधम सिंह एक किसान हैं और उनके दो भाई शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी में काम करते हैं। परमजीत के परिवार में तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी सिमरनजीत कौर 10वीं कक्षा में पढ़ती है। इसके अलावा उनके दो जुड़वां बच्चे खुशदीप कौर और साहिलदीप सिंह हैं।
पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में मारे गए परमजीत सिंह
शहीद नायब सुबेदार परमजीत सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ मंगलवार को उनके गांव तरनतारण में किया गया। शहीद को अंतिम सलामी देने के लिए भारी संख्या में लोग जुटे। लेकिन परिवार उनके पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन नहीं कर पाया