शहीद गुरसेवक की मंगेतर बोली, मेरी जिंदगी शुरू होने से पहले खत्म
Wed, 09 Nov 2016 05:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन
शहीद गुरसेवक की शहादत पर मंगेतर का बयान
जम्मू में शहीद हुए गुरसेवक सिंह की अंतिम यात्रा में शामिल हुई मंगेतर ने जब कहा कि मेरी जिंदगी शुरू होने से पहले खत्म हो गईं, चीखें गूंज उठीं।
शहीद गुरसेवक की शहादत पर मंगेतर का बयान
मीडिया से बातचीत में गुरसेवक की मंगेतर रजमीत ने कहा कि मुझे उनकी शहादत पर गर्व है। अभी मेरी जिंदगी शुरू होनी थी पर उससे पहले ही खत्म हो गई।
शहीद गुरसेवक सिंह का अंतिम संस्कार
रजमीत ने बताया कि शादी की तैयारियां वो खुद करके गए थे। ज्वेलरी भी ले आए थे। लेकिन झटके में सब कुछ खत्म हो गया।
शहीद गुरसेवक सिंह का अंतिम संस्कार
वहीं, शहीद की बहन को संभालना मुश्किल हो गया। दोनों बहनों रमनजीत कौर और कवलजीत कौर के साथ-साथ मंगेतर रजमीत कौर का भी रो-रो कर बुरा हाल है।
शहीद गुरसेवक सिंह
पिता बलविंदर सिंह ने बताया कि 25 अप्रैल को 2013 को उसका बेटा 22 सिख रेजीमेंट में सिलेक्ट हुआ था।
शहीद गुरसेवक सिंह
पिता बलविंदर सिंह ने कहा कि जवान बेटे के जाने का तो दुख है जो कभी पूरा नहीं हो सकता, लेकिन उन्हें गर्व है कि उसका बेटा देश के लिए कुर्बान हो गया।
शहीद गुरसेवक सिंह
इसके साथ ही शहीद के पिता ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब की मांग भी की।
शहीद गुरसेवक सिंह का अंतिम संस्कार
बता दें कि गुरसेवक एलओसी पर रविवार को हुई फायरिंग में शहीद हो गए थे। गुरसेवक पंजाब में तरनतारन के रवाणा गांव के रहने वाले थे।