फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, शादी से पहले ही सारी 'बारात' अस्पताल में

Sun, 22 Feb 2015 08:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
लड़के की शादी के पहले दिन दिए गए प्रीतिभोज में शरीक हुए 500 के करीब लोगों की खाना खाते ही तबीयत बिगड़ गई। देखिए, तस्वीरें।
विज्ञापन

देखिए, शादी से पहले ही सारी 'बारात' अस्पताल में

2 of 7
घटना हरियाणा के सोनीपत जिले के गनौर की है। तबीयत खराब होने पर महिलाओं, बच्चों को शहर के विभिन्न अस्पतालों में दाखिल कराया गया। इसी बीच एक वृद्ध हरीप्रकाश रापड़िया की मौत हो गई।
विज्ञापन

देखिए, शादी से पहले ही सारी 'बारात' अस्पताल में

3 of 7
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शादी में बने सभी प्रकार के व्यंजनों के सैंपल ले लिए हैं, फिलहाल पता नहीं चला है कि कौन सा व्यंजन खाने से लोगों की तबीयत बिगड़ी। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।

देखिए, शादी से पहले ही सारी 'बारात' अस्पताल में

4 of 7
गन्नौर के गांधी नगर में रहने वाले गुमड़ गांव के सतपाल के पुत्र प्रवीण की रविवार को शादी थी। शनिवार को घर में मेल मांडा, घुड़चड़ी की रस्म थी। इसमें शरीक होने के लिए नाती-रिश्तेदार, ग्रामीण व शहर से बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे थे। दोपहर को प्रीतिभोज का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

देखिए, शादी से पहले ही सारी 'बारात' अस्पताल में

5 of 7
शाम 4.30 बजे के करीब एक के बाद एक उन लोगों की तबीयत खराब होनी शुरू हो गई, जिन्होंने शादी में खाना खाया था। लोगों को उलटी-दस्त शुरू हो गए तो हड़कंप मच गया। लोगों को नजदीकी अस्पताल में लाया गया। रात तक 500 के करीब लोगों की तबीयत खाना खाने से बिगड़ गई थी।
विज्ञापन

देखिए, शादी से पहले ही सारी 'बारात' अस्पताल में

6 of 7
100 से ज्यादा लोगों को निजी व सरकारी अस्पतालों में दाखिल किया गया। जिनमें से 50 से अधिक को पीजीआई व अन्य अस्पतालों में रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, शादी से पहले ही सारी 'बारात' अस्पताल में

7 of 7
सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र की कार्यकारी चिकित्सा अधीक्षक डा. टीना आनंद ने बताया कि सीएचसी में रात तक 80 के करीब मरीज आए। इनमें से 15 की हालत को गंभीर मानते हुए उन्हें खानपुर पीजीआई व अन्य अस्पतालों में रेफर किया गया। 35 को इलाज के लिए दाखिल किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें