फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस वर्ल्ड बनने को मानुषी ने दी थी बड़ी कुर्बानी, करियर लग गया था दांव पर

Thu, 30 Nov 2017 05:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
manushi
Miss World 2017: इसे जुनून ही कहेंगे कि मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के लिए मानुषी छिल्लर ने ऐसी कुर्बानी दी थी कि उनका करियर दांव पर लग गया था।
विज्ञापन

2 of 6
मिस वर्ल्ड 2017 - फोटो : self
जून 2017 में मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद मानुषी छिल्लर पहली बार अपने गांव पहुंची थी तो उन्होंने इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के लिए वे एमबीबीएस का एक साल ड्रॉप कर रही हैं, हालांकि ये भी कहा था कि प्रतियोगिता पूरी होने के बाद वे इसे पूरा करेंगी। लेकिन मानुषी में कुछ कर गुजरने का जज्बा इतना था कि उन्होंने इतना बड़ा फैसला लिया और मां बाप ने भी इसमें उनका साथ दिया।
विज्ञापन

3 of 6
मानुषी छिल्लर
मानुषी ने बताया कि उनके इस फैसले में उनके सभी परिजन उनके साथ हैं। वैसे भी मॉडलिंग और ग्लैमर की दुनिया उनका पहला शौक है। ऐसे में मेडिकल की पढ़ाई और ब्यूटी कांटेस्ट की तैयारी में बैलेंस करने में दिक्कत जरूर आई, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वे एमबीबीएस पूरी नहीं करेंगी। एमबीबीएस पूरी करके  डॉक्टर बनकर वे बहुत से ऐसे काम करना चाहती हैं, जो महिलाओं के हित में होंगे।

4 of 6
'मिस इंडिया 2017' मानुषी छिल्लर
मानुषी छिल्लर ​कहती हैं कि कुछ भी करने की कोई सीमा नहीं होती। हम सीमा से परे हैं और हमारे सपने भी अनंत हैं। हमें खुद पर कभी भी संदेह नहीं करना चाहिए। उनके माता-पिता ने इसी सोच के साथ हरियाणा में उनकी परवरिश की।
विज्ञापन

5 of 6
'मिस इंडिया 2017' मानुषी छिल्लर
गौरतलब है कि मिस इंडिया मानुषी छिल्लर ने मिस वल्र्ड 2017 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। उनकी इस जीत ने उनके डॉक्टर माता-पिता के साथ देश का सिर फक्र से ऊंचा कर दिया। 17 साल बाद किसी भारतीय लड़की ने दुनिया भर की 108 सुंदरियों को पछाड़कर खिताब अपने नाम किया है। चीन के सान्या शहर में मिस वर्ल्ड 2017 प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
'मिस इंडिया 2017' मानुषी छिल्लर
प्रतियोगिता में फर्स्ट रनरअप मिस इंग्लैंड स्टेफनी हिल रहीं, जबकि सेकेंड रनर अप के खिताब पर मिस मैक्सिको एंड्रिया मेजा ने कब्जा जमाया। इन दोनों के साथ मानुषी का करीबी मुकाबला था, लेकिन अंत में ताज मानुषी के सिर आया। 14 मई 1997 को जन्मी हरियाणा की छोरी मानुषी छिल्लर ने जून 2017 में मिस इंडिया का खिताब जीता था। मानुषी 1966 में पहली बार मिस वर्ल्ड बनी रीता फारिया को अपना आदर्श मानती हैं।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें