गाजे-बाजे के साथ शादीशुदा युवक पहुंचा दूसरी शादी रचाने, भनक लग गई पहली पत्नी को और फिर तो पुलिसवालों ने निकाली दूल्हे की 'बारात'। देखिए तस्वीरों में।
विज्ञापन
गाजे-बाजे संग पहुंचा दूसरी शादी रचाने, पुलिस ने निकाली 'बारात'
2 of 6
गाजे-बाजे के साथ शादीशुदा युवक पहुंचा दूसरी शादी रचाने, भनक लग गई पहली पत्नी को और फिर तो पुलिसवालों ने निकाली दूल्हे की 'बारात'। मामला पंजाब के अमृतसर का है। यहां के एक गांव के अकाली सरपंच का शादीशुदा बेटा बुधवार को बाजे-गाजे के साथ दूसरा विवाह रचाने पुतलीघर स्थित गुरुद्वारे पिपली साहिब पहुंचा।
विज्ञापन
गाजे-बाजे संग पहुंचा दूसरी शादी रचाने, पुलिस ने निकाली 'बारात'
3 of 6
संयोगवश हरियाणा के जगाधरी, यमुनानगर निवासी उसकी पहली पत्नी अमिता को पति की करतूत की भनक लग गई और वो हरियाणा पुलिस बल के साथ गुरुद्वारे पहले ही पहुंच गई। फिर तो खूब हंगामा हुआ और दूल्हा बनकर आए रजवंत सिंह को थाना वूमन सैल की पुलिस ने हिरासत में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी।
गाजे-बाजे संग पहुंचा दूसरी शादी रचाने, पुलिस ने निकाली 'बारात'
4 of 6
रजवंत सिंह की पहली पत्नी अमिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी अगस्त 2010 में गांव झुग्गियां काले के सरपंच बलवंत सिंह के लड़के रजवंत सिंह के साथ हुई थी, जिससे उसे 4 वर्ष का बेटा है। घरेलू विवाद के चलते वो रजवंत को छोड़ अपने मायके में रह रही थी। अमिता ने बताया कि रजवंत सिंह इससे पहले भी 2 बार विवाह करने की कोशिश कर चुका है, जबकि अभी तक उसका रजवंत के साथ तलाक नहीं हुआ है।
विज्ञापन
गाजे-बाजे संग पहुंचा दूसरी शादी रचाने, पुलिस ने निकाली 'बारात'
5 of 6
बीते दिन उसे पता चला कि बुधवार को उसके पति रजवंत सिंह फिर से विवाह रचाने की फिराक में हैं, जिस पर उसने थाना वूमन सैल को शिकायत दी। कार्रवाई करती हुई महिला पुलिस थाना सुबह से ही गुरुद्वारे के बाहर पहरा लगाकर खड़ी थी। जैसे ही रजवंत सिंह अपने सगे संबंधियों के साथ सेहरा बांधकर विवाह के लिए गुरुद्वारे में दाखिल हुआ और उसकी दुल्हन फेरे लेने के लिए पहुंची तो बाहर खड़ी पुलिस ने रजवंत को हिरासत में ले लिया।
गाजे-बाजे संग पहुंचा दूसरी शादी रचाने, पुलिस ने निकाली 'बारात'
6 of 6
माहौल बिगड़ता देख दुल्हन को रिश्तेदारों ने मौके से भगा दिया और पुलिस दूल्हे को थाने ले आई। इस संबंध में वूमैन सैल इंचार्ज ने बताया कि रजवंत सिंह को जांच के लिए हिरासत में ले लिया गया है, जिसके घर वालों का कहना है कि उनका अमिता के साथ अदालत में तलाक हो चुका है। रजवंत के घर वाले तलाक के कागजात लेने के लिए गए हुए हैं, जिनके आने के बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।