खुद को यूपी कैडर का IPS अधिकारी बताया, सिक्योरिटी ली, पूर्व डिप्टी सीएम के साथ फोटो खिंचवाई और फिर...
विज्ञापन
2 of 7
नकली आईपीएस अधिकारी गिरफ्तार
मामला पंजाब के लुधियाना का है। खुद को उत्तरप्रदेश कैडर का आईपीएस अधिकारी बता थाने में जाकर रौब दिखा सिक्योरिटी लेकर अलग अलग दफ्तरों में घूमने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने खुद को आईपीएस बता गनमैन लेकर पुलिस कमिश्नर दफ्तर में मुलाजिमों को आईपीएस बनने की पार्टी दी और मुलाजिमों को लड्डू भी खिलाए।
विज्ञापन
3 of 7
नकली आईपीएस अधिकारी गिरफ्तार
जब एक मुलाजिम ने इसकी फोटो वाट्सअप ग्रुप में डाली तो अधिकारियों को इस पर शक हुआ। पुलिस अधिकारियों ने सारे मामले की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तो पता चला कि आरोपी ट्रक ड्राइवर है। पुलिस ने इस मामले में रुपिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
4 of 7
नकली आईपीएस अधिकारी गिरफ्तार
आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 32 बोर की लाइसेंसी रिवाल्वर, एक सेट यूनिफार्म, किरच, दो स्टिक, नीली लाइट, स्टार की जोड़ी, आईपीएस के बैच और रुपिंदर सिंह नाम की नेम प्लेट बरामद की है। इसके साथ पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और पूर्व मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लो के साथ खिंचवाई हुई फोटो बरामद की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
5 of 7
Surendra Lamba, ADCP, Ludhiana
प्रेस कांफ्रेंस में एडीसीपी स्पेशल ब्रांच सुरिंदर लांबा ने बताया कि आरोपी पक्खोवाल रोड पर ट्रैवल एजेंट के दफ्तर में काम करता था। वह वहां आने वाले हर व्यक्ति की फाइल भरता था और इसके बदल में उसे पैसे मिलते थे। आरोपी का वहीं से कुछ राजनीतिक लोगों के साथ उठना बैठना शुरू हो गया और थानों व पुलिस कमिश्नर दफ्तर में आने जाने लगा। इसके बाद उसके कुछ मुलाजिमों के साथ रिलेशन बन गए और वह खुद ही अपने सारे काम करवाने लगा।
विज्ञापन
6 of 7
नकली आईपीएस अधिकारी गिरफ्तार
उसने मुलाजिमों को बताया कि उसने भी आईपीएस अधिकारी बनने के लिए पेपर दे दिए है और जल्द ही रिजल्ट आने वाला है। आरोपी ने पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और पूर्व मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों के साथ भी फोटो खिंचवाई थी और उसे सोशल मीडिया पर डाली ताकि लोगों पर अपना रौब बना सके। वह लोगों को भी यहीं बताता था कि वह यूपी कैडर का आईपीएस अधिकारी बन चुका है।
सिंघम फिल्म देख कर आया पुलिस बनने का ख्याल
आरोपी सिंघम फिल्म और साऊथ की कई फिल्में देखा करता था। जिसके बाद आरोपी के मनमें पुलिस अधिकारी बनने का ख्याल आया। वह पुलिस अधिकारी तो बन नहीं सका, लेकिन उसने जाली आईपीएस अधिकारी बन लोगों के साथ धोखा करना शुरु कर दया।