फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र विशेष: देखिए, मनसा देवी मंदिर में ये हैं खास इंतजाम

Tue, 13 Oct 2015 12:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
1 of 6
13 से 21 अक्तूबर तक श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड की ओर से आयोजित आश्विन नवरात्र मेले के लिए मंदिर परिसर को बेहतरीन रूप से सजाया गया है। इसके लिए सिंह द्वार से मंदिर तक लाइटें भी लगाई गई हैं। मंदिर में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति के लिए पांच इंवर्टर और जेन सेट का भी इंतजाम होगा। वहीं पहले नवरात्र के मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सुबह नौ बजे पूजा-अर्चना करेंगे।
विज्ञापन

नवरात्र विशेष: देखिए, मनसा देवी मंदिर में ये हैं खास इंतजाम

2 of 6
उपायुक्त विवेक आत्रेय ने संवाददाताओं को बताया कि मंदिर परिसर में मेला को सुचारू ढंग से संपन्न करवाने के लिए एसडीएम ममता शर्मा को मुख्य मेला अधिकारी जबकि बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीजी गोयल को मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है। उपायुक्त ने मेले के लिए नोडल एवं प्रोटोकॉल अधिकारी के साथ-साथ ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए हैं, जो शिफ्ट में अपनी ड्यूटी देंगे।

विज्ञापन

नवरात्र विशेष: देखिए, मनसा देवी मंदिर में ये हैं खास इंतजाम

3 of 6
अबकी बार वीवीआईपी और आम लोग एक साथ लाइन में लगकर माता मनसा देवी के दर्शन लाभ लेंगे। श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड द्वारा इस बार वीवीआईपी पास जारी नहीं किए जाएंगे। उपायुक्त ने बताया कि बुजुर्गों या महिलाओं को पूजा-अर्चना के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं आए, इस लिहाज से मेले के दौरान दो गोल्फ कार्ट भी होंगे। इसकी बैटरी की चार्जिंग के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

नवरात्र विशेष: देखिए, मनसा देवी मंदिर में ये हैं खास इंतजाम

4 of 6
बुजुर्गों के लिए इस बार प्रसाद के लिए खास इंतजाम किए गए हैं, ताकि उन्हें लंबी लाइन में इंतजार नहीं करना पड़े। मनसा देवी परिसर में श्रद्धालुओं के लिए बनाए जाने वाले मनसा सरोवर और काउंटिंग हॉल तैयार कर दिया गया है। इसके साथ ही मुंडन घाट का काम सोमवार तक पूरा कर लिया जाएगा।
नवरात्र मेले के लिए इस बार माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड उत्तर भारत से मां मनसा देवी के चरणों में शीश नवाने के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए खास प्रबंध कर रहा है।
विज्ञापन

नवरात्र विशेष: देखिए, मनसा देवी मंदिर में ये हैं खास इंतजाम

5 of 6
मनसा सरोवर व मुंडन घाट का निर्माण कार्य बीते चार साल से लटका हुआ था, जिसे मात्र चार महीने में पूरा कर लिया गया है। मुंडन घाट में अब एक साथ 10 बच्चों का मुंडन हो सकेगा और मनसा सरोवर में बच्चों के नहाने का प्रबंध होगा। मनसा देवी मंदिर में चढ़ावा गिनने के लिए अलग से काउंटिंग हॉल बनाया गया है। इसके अलावा मां के आभूषणों व चढ़ावे के तौर पर आने वाले आभूषणों के लिए भी स्ट्रांग रूम बना दिया गया है ताकि उनकी हिफाजत हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवरात्र विशेष: देखिए, मनसा देवी मंदिर में ये हैं खास इंतजाम

6 of 6
श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीजी गोयल ने कहा कि नवरात्र मेले में इस बार पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि मेले में उत्तरी भारत से लाखों की तादाद में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध किया जा रहा है। श्री माता मनसा देवी मंदिर बोर्ड के सीईओ वीजी गोयल ने बताया कि नवरात्र में हर दिन जागरण, भक्ति संगीत और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि मां के जगराते भी होंगे। इस बार सिद्धार्थ मोहन विशेष रूप से प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें