परिवार और गांव वालों के साथ 'दंगल' देखने के बाद महावीर फौगाट ने आमिर खान की जमकर तारीफ की। साथ ही एक बड़ी ख्वाहिश भी जाहिर की।
विज्ञापन
2 of 10
महावीर सिंह फोगट के परिवार के साथ आमिर खान की मुलाकात
- फोटो : अमर उजाला
भिवानी के सनसिटी सिनेमा में मीडिया से बात कर रहते हुए महावीर पहलवान ने कहा कि अब उनका सपना देश को ओलंपिक में पदक दिलाने का है और वह इसके नजदीक तक पहुंच गए हैं। फिल्म में 99 फीसदी रियलिटी है। आमिर खान ने बेहतर शानदार तरीके से किरदार निभाया। दो-तीन माह के दौरान ही इतना वजन बढ़ाना और कम करना, वास्तव में ही वे बड़े कलाकार है।
विज्ञापन
3 of 10
महावीर सिंह फोगट के परिवार के साथ आमिर खान की मुलाकात
- फोटो : अमर उजाला
द्रोणाचार्य अवार्डी महावीर सिंह ने कहा सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान चला रही है। उनकी ख्वाहिश है कि सरकार बेटी खिलाओ अभियान भी शुरू करे। ताकि बेटियां खेल में भी देश का नाम रोशन कर सके। दंगल फिल्म के रिलीज होने के बाद शुक्रवार को यहां गीता की माता ने कहा कि शुरुआत में उसकी बेटे की चाहत थी मगर बेटियों ने बेटों से बढ़कर दिया।
4 of 10
द्रोणाचार्य अवार्ड की घोषणा पर महावीर फोगट का बड़ा बयान
- फोटो : अमर उजाला
महावीर सिंह ने कहा कि हरियाणा, राजस्थान में आज भी 70 फीसदी लोग बेटा-बेटी में भेदभाव करते है। उस समय उसे भी गांव-गोहांड के लोग उसे टोकते थे। मगर उसकी सोच दूसरी थी। बेटा-बेटी में कोई भेदभाव किए बिना बेटियों को आगे बढ़ने का मौका देना चाहिए। उन्होंने प्रदेश सरकार से फिल्म को टैक्स फ्री करने की भी मांग की ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग फिल्म देखे और उनकी बेटियों के प्रति सोच बदले।
विज्ञापन
5 of 10
dangal
मूवी खत्म होने के बाद अंतरराष्ट्रीय पहलवान गीता फौगाट ने दर्शकों ने पूछा कि कैसी लगी। जवाब मिला फैनटास्टिक। फिर गीता ने पूछा मेरे पिता की मेहनत। तो जवाब मिला कि रियल हीरो तो ये ही हैं। गीता ने कहा कि अब पिता का एक सपना ओलंपिक पदक पूरा करना है। चाहे वह करे, बबीता या छह बहनों में कोई भी। वो सपना पूरा होने के बाद उन्हें लगेगा कि उन्होंने अपने पिता के लिए कुछ किया है। अब प्रो-रेसलिंग होनी है। अगले साल कॉमनवेल्थ गेट, एशियन गेम होने है और 2020 में ओलंपिक। इन सभी पर फोकस है।
विज्ञापन
6 of 10
दंगल
फिल्म के बारे में उन्होंने कहा कि सभी किरदारों ने अपनी भूमिका बेहतर तरीके से निभाई। गीता के साथ सेल्फी लेने भी लोग उमड़े। पहली बार सिनेमा हॉल में फिल्म देखने पहुंची गीता फौगाट की दादी ज्ञानो देवी ने कहा कि बेटियों ने अपना और देहात का नाम रोशन किया। फिल्म खूब बढ़िया लागी। वहीं दर्शकों का कहना है कि फिल्म बेहतर है। उम्मीद करिए, फिल्म से समाज में बेटियों के प्रति सोच बदलेगी।
विज्ञापन
7 of 10
गांव बलाली से दंगल फिल्म को देखने पहुंचे दादा होशियार सिंह
गौरतलब है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला पहलवान गीता-बबीता के पिता महावीर के संघर्ष पर बनी फिल्म ‘दंगल’ की रिलीज पर बलाली गांव के लोगों के लिए पूरा शो बुक कराया गया। इस स्पेशल शो की बुकिंग भी आमिर खान की ओर से कराई गई। महावीर पहलवान के परिजनों व ग्रामीणों की टिकट से लेकर खाने-पीने का इंतजाम फिल्म से जुड़ी प्रमोशन कंपनी की ओर से कराया गया।
8 of 10
सिनेमा हॉल में फिल्म देखते हुए महावीर पहलवान की माता ज्ञानो देवी
महावीर की 82 वर्षीय मां से लेकर पांच साल के बच्चे ने दंगल फिल्म का लुत्फ उठाया। शुक्रवार को रिलीज हुई ‘दंगल’ फिल्म के पहले शो से ही हाउस फुल रही। आज के सभी आठों शो में कमोबेश यही स्थिति रही। पांचवां शो खास रहा। यह शो खास तौर पर बलाली गांव के लिए बुक किया गया। शो शुरू होने से घंटे भर पहले ही बलाली गांव के बुजुर्ग, युवा बच्चे यहां सनसिटी सिनेमा पहुंच गए।
9 of 10
बलाली के लोगों ने लिया महावीर के ‘दंगल’ का लुत्फ
दर्शकों में गीता की दादी ज्ञानो देवी, मौसी निर्मला मुन्नी, चाचा सज्जन सिंह, पुत्रवधू मीनाक्षी, सुनील, नरेश, परिवार में दादा होशियार सिंह, निंबो देवी आदि प्रमुख हैं। महावीर के संघर्ष व बेटियों की मेहनत-उपलब्धियों पर बनी इस फिल्म के प्रति ग्रामीणों में इतना चाव रहा कि सिनेमा हॉल की क्षमता थी 215 की, लेकिन पहुंच गए 280 दर्शक। सिनेमा हॉल प्रबंधकों को अतिरिक्त सीटों का इंतजाम कराना पड़ा।
सिनेमा हॉल प्रबंधक करन यादव ने बताया कि यह शो महावीर पहलवान के परिवार और गांव के लोगों के लिए विशेष तौर पर बुक कराया गया। टिकट से लेकर जलपान तक सारी व्यवस्था फिल्म के प्रमोशन से जुड़ी कंपनी की ओर से कराई गई। भिवानी की बेटियों की संघर्ष-गाथा पर आधारित फिल्म दंगल दर्शकों को चुंबक की तरह खींच लाई। पहले से लेकर पांचवें शो रात साढ़े आठ बजे तक हाउस फुल रहा। रात 10 बजे के अंतिम शो तक हाउस फुल रहे। पहले शो में दर्शकों की तादाद 205 रही। बाद के सभी शो में 230 से ऊपर ही दर्शकों की संख्या रही।