हरभजन सिंह और गीता बसरा की बेटी पहली बार आई सामने, देखिए तस्वीरें
Sun, 01 Jan 2017 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
बेटी के साथ गोल्डन टेंपल पहुंचे हरभजन सिंह
इंडिया के हरफनमौला स्पिनर क्रिकेटर हरभजन सिंह और गीता बसरा की बेटी पहली बार सामने आई। आप भी देखिए तस्वीरें, बहुत क्यूट है बच्ची।
बेटी के साथ गोल्डन टेंपल पहुंचे हरभजन सिंह
बच्ची का नाम हिनाया है। हरभजन सिंह और गीता बसरा उसे लेकर गोल्डन टेंपल अमृतसर मत्था टेकने के लिए पहुंचे तो सभी हैरान रह गए।
बेटी के साथ गोल्डन टेंपल पहुंचे हरभजन सिंह
हिनाया का जन्म 28 जुलाई 2016 को लंदन के एक अस्पताल में हुआ था। पहली बार इसकी फोटो इंस्टाग्राम पर देखने को मिली थी।
बेटी के साथ गोल्डन टेंपल पहुंचे हरभजन सिंह
फोटो गीता बसरा ने शेयर की थी और इसमें हिनाया ने उनकी उंगली पकड़ी हुई थी। उसके बाद हिनाया अब गोल्डन टेंपल में दोनों के संग नजर आई।
बेटी के साथ गोल्डन टेंपल पहुंचे हरभजन सिंह
लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद भज्जी और गीता ने 29 अक्टूबर 2015 को जालंधर में शादी की, जिसके दस महीने बाद ही हिनाया आ गई थी।