30 जनवरी 1948 को गोली मारकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे को देश की किस जेल में रखा गया था। देखिए तस्वीरों में।
विज्ञापन
2 of 5
कालका के नजदीक बनी जेल में रखा गया था गोडसे को
हरियाणा के कालका से कुछ किलोमीटर दूर स्थित है ये जेल। हाइवे के किनारे बनी इस सेंट्रल जेल ठीक वैसे थी, जैसे अंडमान निकोबार की जेल। कई जाने-माने स्वतंत्रता सेनानियों को इस जेल में रखा गया था।
विज्ञापन
3 of 5
कालका के नजदीक बनी जेल में रखा गया था गोडसे को
इस जेल में कैदियों की पहचान उनके नंबर से होती थी, जिन्हें गर्म सलाखों से कैदियों के माथे पर दागा जाता था। इन नंबरों को दाग-ए-शाही कहा जाता था। अंग्रेजों के समय में ये सेंट्रल जेल थी।
4 of 5
कालका के नजदीक बनी जेल में रखा गया था गोडसे को
बताया जाता है कि इस जेल में उस समय बागी हुए कुछ सिख सैनिकों को भी इसी जेल में रखा गया था। बाद में इन्हें फांसी दे दी गई थी। जेल में केवल 50 कैदियों को ही रखा जाता था।
आजादी के बाद इस जेल को म्यूजियम में बदल दिया गया। अब चंडीगढ़ से 40 और कसौली से 11 किमी दूर स्थित इस जेल को देखने के लिए वीकेंड में पंजाब और चंडीगढ़ के पर्यटकों की भीड़ जमा रहती है।