सीएम से लेकर बड़ी हस्तियां आती है संस्थान
संस्थान में पढ़ाई कर रहे छात्रों को दो साल ऐसे माहौल में रखा जाता है कि जैसे कि वह सेना में ही काम कर रहे हो। वहीं, हर बुधवार संस्थान में बड़ी हस्ती आती हैं, जो छात्रों से रूबरू होती हैं। इसके अलावा रात का खाना भी छात्रों के साथ ही होता है। पंजाब के मुख्यमंत्री, देश के नामी मंत्री, बिजनेसमैन, सेना के अधिकारी इस संस्थान का दौरा करते रहते हैं। देश के युवा सैन्य अधिकारी भी यहां छात्रों संग अपने अनुभव साझा करते हैं।