एक्टिंग का मजा तो खलनायकी में है। अगर सलमान खान और शाहरुख खान की मूवी में विलेन बनने का मौका मिले तो मजा आ जाए, जानिए किसकी ख्वाहिश है ये।
विज्ञापन
2 of 5
mahabharat fame praneet bhat
टीवी धारावाहिक ‘महाभारत’ के शकुनि को तो आप नहीं भूलें होंगे। जी हां, महाभारत का यही शकुनि अब बनना चाहता है बॉलीवुड का खलनायक। इस एक्टर को खलनायकी ही रास आती है। यहां बात हो रही है एक्टर प्रणीत भट्ट की। मैकेनिकल इंजीनियर से एक्टर बने परनीत भट्ट ने कहा कि उनकी तमन्ना है कि बॉलीवुड का सबसे खतरनाक खलनायक बनना चाहते हैं। ठीक वैसे जैसे कि अमरीश पुरी थे।
विज्ञापन
3 of 5
mahabharat fame praneet bhat
प्रणीत भट्ट ने कहा कि उनको अमरीश पुरी की एक्टिंग सबसे शानदार लगती थी। उन्होंने कहा कि उनकी तमन्ना है कि शाहरुख और सलमान खान के अपोजिट एक विलेन का किरदार निभाएं। कश्मीरी पंडित प्रणीत भट्ट ने कहा कि वह चाहते हैं कि समाज सेवा में अपना ज्यादा से ज्यादा योगदान दें। उन्होंने बताया कि जब वह छोटे थे तो उनके पिता ने कश्मीर से जम्मू शिफ्ट होने के बाद कहा कि उनके पास देने के लिए कुछ नहीं है, पंडित हैं तो सिर्फ सरस्वती ही हैं।
4 of 5
mahabharat fame praneet bhat
प्रणीत मैकेनिकल इंजीनियर हैं, लेकिन उन्हें बचपन से ही उनको गायन का शौक था। इसी शौक के कारण अक्सर वह स्कूल में गाना गाते रहते थे। उन्होंने बताया कि पढ़ाई पूरी करने के बाद मुंबई आ गए और वहां एक आडिशन में गए तो वहां उनको सेलेक्ट कर लिया गया। उन्होंने बताया कि उनकी आने वाली फिल्मों में पुनीत इस्सर की ही मैन और लादेन आला रे आला हैं। जिसमें उनका मुख्य किरदार है।
प्रणीत भट्ट कहते हैं कि रिश्तों का चक्रव्यूह उनके लिए एक खास सीरियल है। उसमें उनका किरदार शसक्त है। रिश्तों का चक्रव्यूह की कहानी मां सतरूपा और उसकी बेटी अनामी के बीच के टकराव पर आधारित है। शाही पृष्ठभूमि पर आधारित इस शो की कहानी एक अमीर औद्योगिक परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। मां और बेटी की जोड़ी के अलावा, इस शो में कई और दमदार कलाकारों को भी देखने का मौका मिलेगा।