ट्रैफिक पुलिस खुद को अपडेट कर रही है. जल्द ही ट्रैफिक पुलिस के जवान नये अंदाज में दिखेंगे। जिसके बाद सड़क पर इन ट्रैफिक पुलिस वालों से बदतमीजी नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन
2 of 7
Ludhiana traffic cops
अगर अब ट्रैफिक पुलिस वाले आपका चालान कर रहे हों, तो सावधान हो जाएं, क्योंकि अब पुलिस वालों के साथ हो रही ये सब बातचीत कहीं से निगरानी की जा रही होगी।
विज्ञापन
3 of 7
Ludhiana traffic cops
लुधियाना ट्रैफिक पुलिस की वर्दी पर कैमरे दिखाई देंगे। जिससे सड़क पर चालान करते वक्त चलने वाली रिश्वत का सिस्टम भी बंद हो जाएगा। साथ ही ट्रैफिक नियम तोड़ने पर होने वाले विवाद पर भी पूरी जानकारी मिल पाएगी।
4 of 7
Ludhiana traffic cops
पुलिस की वर्दी पर जो कैमरे दिखाई देंगे, वो बेहद खास तकनीक के बने होंगे। ये एचडी कैमरे 16 मैगापिक्सल के होंगे, साथ ही इसकी बैटरी भी 26 घंटे तक काम करती रहेगी।
विज्ञापन
5 of 7
Ludhiana traffic cops
ट्रैफिक पुलिस की मानें तो महज़ एक कैमरे की ही कीमत करीब 18 हज़ार रुपए के करीब है। खास बात है कि इन कैमरों की मदद से अधिकारी हर हरकत को लाइव भी देख सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 7
Ludhiana traffic cops
फिलहाल इसकी शुरुआत शंभू बॉर्डर से लुधियाना तक 55 एचडी कैमरे लगाकर की जाएगी, जो पंजाब पुलिस के सर्वर से जुड़े होंगे, जिसमें ट्रैफिक वॉयलेशन करने वालों को डाक से चालान भेजे जाएंगे और चालान भुगतने के लिए 15 दिन का समय दिया जाएगा।