पत्नी और जवान बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। बेटी ने देख लिया तो उसे भी गोली मार दी, फिर खुद को उड़ा लिया। मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।
विज्ञापन
2 of 15
लुधियाना में पत्नी और बेटे का कत्ल करके सुसाइड
वीरवार सुबह अंजाम दी गई वारदात
घटना पंजाब के लुधियाना की है। मॉडल टाउन एक्सटेंशन में वीरवार सुबह लोहा कारोबारी जगमीतपाल सिंह उर्फ राजा (45) ने अपनी पत्नी जसप्रीत कौर खुराना (40) और बेटे जश्नदीप सिंह (18) और बेटी को गोली मार दी। उसके बाद खुद को भी गोली मार ली। बेटी बच गई, लेकिन उसकी हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
3 of 15
Ludhiana Murder
कारोबार में घाटे से भी परेशान था
लुधियाना पुलिस कमिश्नकर आरएन ढोके ने मामले की जांच की तो एक बात सामने आई। मृतक जगमीत की मां का कहना है कि वह काफी समय से परेशान चल रहा था। जानकारी के मुताबिक, जगमीत ने शारू इंडस्ट्री में भी बतौर पार्टनर अपनी एक फर्म भी बनाई हुई थी। पुलिस का दावा है कि शारू स्टील में जगमीत के साथ उसके तीन-चार और पार्टनर थे और उनको कारोबार में करोड़ों का घाटा हुआ था।
4 of 15
लुधियाना में पत्नी और बेटे का कत्ल करके सुसाइड
डिप्रेशन का इलाज करवा चुका था जगमीत
जगमीत की मां महिंदर कौर के मुताबिक, 2016 में जगमीत डिप्रेशन का शिकार हो गया था। उसे वहम हो गया था कि उसके दिमाग में बंदगोभी (सब्जी) का कीड़ा चला गया है। इसके बाद वह डीएमसी एडमिट हो गया जहां कई महीने इलाज चलने के बाद करीब दो महीने पहले ही वह ठीक होकर घर आया था। कुछ दिन ठीक रहने के बाद जगमीत की फिर से डिप्रेशन में था।
विज्ञापन
5 of 15
लुधियाना में पत्नी और बेटे का कत्ल करके सुसाइड
मां से कहा था- मां मैं बहुत परेशान हूं
जगमीत सिंह ने बुधवार रात घर आकर उसने अपनी मां मोहिंदर कौर से कहा कि वह बहुत परेशान है, लेकिन मां के पूछने के बाद भी उसने कोई कारण नहीं बताया था। जगमीत रोजाना सुबह काम पर जाने से पहले मां से मिल कर जाता था, लेकिन घटना वाले दिन सुबह दस बजे तक कोई नीचे नहीं आया तो मोहिंदर कौर ने सबके मोबाइल पर फोन किया, किसी ने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
6 of 15
Ludhiana Murder
गोलियां चली, किसी को आवाज नहीं आई
कमिश्नर का कहना है कि पुलिस मामले में हर एंगल से जांच करेगी, लेकिन हम हैरान है कि मृतक जगमीत की मां नीचे वाले घर में ही रहती थी। तीन लोगों को गोली मारी कर खुद को भी मारी गई और किसी को आवाज सुनाई नहीं दी। घर में इतनी बड़ी वारदात हो गई, लेकिन न तो जगमीत की मां को इसका पता चल पाया और न ही आस-पास किसी पड़ोसी को।
विज्ञापन
7 of 15
Ludhiana Murder
ड्राइवार आया तो पता चली घटना
कमिश्नर ने बताया कि घटना का पता उस समय चला जब जगमीत का ड्राइवर गाड़ी की चाबी लेने के लिए आया। जब किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो ड्राइवर ने जगमीत की मां महिंदर कौर को बताया। मां ने अनहोनी की आंशका से खिड़की तुड़वाकर कुंडी खुलवाई तो कमरे में खून सने शव देखकर बेहोश हो गईं। ड्राइवर ने ही पुलिस को फोन करके घटना के बारे में बताया।
8 of 15
Ludhiana Murder
वारदात में इस्तेमाल पिस्टल बरामद
कमिश्नर ने बताया कि खबर मिले ही मैं, डीसीपी ध्रुमण निंबले पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। जगमीत के रिश्तेदारों को फोन किए। शवों को कब्जे में ले लिया, शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। घटनास्थल से पिस्तौल भी बरामद कर ली है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि जगमीत ने तीनों को क्यों गोली मारकर आत्महत्या क्यों की।
9 of 15
Ludhiana Murder
बेटी ने देख लिया तो उसे भी गोली मार दी
गोली चलने की आवाज सुन कर दूसरे कमरे में सो रही उसकी बेटी बिसमिन आई तो दोनों को खून से लथपथ देख कर बाहर की तरफ भागी, लेकिन जगमीत ने उसे भी गोली मार दी। एक गोली बिसमिन के पेट में लगी और दूसरी सिर में। जख्मी बिसमिन किसी तरह जमीन पर घिसटते हुए बैडरूम से निकल कर दरवाजे तक पहुंच गई लेकिन वह दरवाजा नहीं खोल सकी, दरवाजे के बिल्कुल पास पहुंच कर वह बेहोश हो गई।
10 of 15
Ludhiana Murder
पिस्टल से कुल पांच गोलियां चलीं
जगमीत ने बेटी पर पीछे से गोली चलाई, जो उसके पेट में जा लगी। दूसरी गोली उसके जबड़े को चीरती हुई सिर के पास से होते हुए निकल गई। वह वहीं गिर गई। बेटी को मृत समझकर जगमीत ने खुद को भी गोली से उड़ा लिया। घटनास्थल पर कुल पांच गोलियां चली। पुलिस ने एक कमरे में से जसप्रीत और उसके बेटे जश्नदीप का शव बरामद किया तो दूसरे कमरे से जगमीत का।
11 of 15
Ludhiana Murder
सोते हुए ही गोली मार दी पत्नी बेटी को
पुलिस के अनुसार, हालातों से पता चला कि जगमीत ने जसमीत और जशनदीप को सोते हुए गोली मारी है। जसमीत की लाश बैड पर पड़ी थी, वह साइड लेकर लेटी हुई थी और वैसे ही उसकी मौत हो गई। वहीं जश्नदीप को भी सोते हुए गोली मारी गई है, उसकी लाश सोने की स्थिति में ही बैड के पास नीचे पड़ी थी, उसकी एक टांग दूसरी टांग पर चढ़ी हुई थी।
12 of 15
Ludhiana Murder
अकाली दल से संबंध रखता था खुराना परिवार
मॉडल टाउन में रहने वाले कारोबारी जगमीत सिंह खुराना के पिता पुराने अकाली वर्कर थे। गुरबचन खुराना अकाली दल के सीनियर उपप्रधान थे। ऐसे में पूरा परिवार ही अकाली दल से संबंध रखता था। जगमीत द्वारा परिवार को गोली मार कर खुद आत्महत्या करने की खबर सुन कर अकाली दल और कांग्रेस से जुड़े लोग परिवार के साथ सांत्वना प्रकट करने पहुंचे।
13 of 15
लुधियाना में पत्नी और बेटे का कत्ल करके सुसाइड
विदेश में सैटल होने की थी तैयारी
जगमीत के रिश्तेदारों ने बताया कि लुधियाना में उसकी काफी प्रॉपर्टी है और आयरन स्टोर पर उसका काम बहुत बढ़िया चलता था लेकिन अब वो फैमली के साथ विदेश में सैटल होने की तैयारी कर रहा था। इसके लिए उसने पूरे परिवार के डॉक्यूमेंट रेडी करा लिए थे और विदेश में बिजनेस शुरू करने के लिए उसकी बातचीत चल रही थी। वह लुधियाना में अपना सारा कारोबार समेट रहा था।
14 of 15
लुधियाना में पत्नी और बेटे का कत्ल करके सुसाइड
मां ने पार्टनर्स पर धोखाधड़ी का आरोप जगाया
देर शाम महिंदर कौर सिविल अस्पताल में धरने पर बैठ गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि जगमीत के पार्टनर्स ने उसके साथ धोखा किया है। एडीसीपी 2 संदीप गर्ग ने कहा कि पुलिस ने इस संबंध में हत्या और हत्या के प्रयास के अलावा आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस इंतजार कर रही है कि बिसमिन जल्द ही स्वस्थ हो, ताकि घटना का खुलासा हो सके और इतना बड़ा कदम उठाने की असली वजह पता चल के।
अभी तक जगमीत द्वारा परिवार की हत्या करने और आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले में कई एंगल पर काम कर रही है। पुलिस उसके व्यापार और घर के बारे में भी जानकारी हासिल कर रही है ताकि पता चल सके कि जगमीत ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। जल्द ही सारे मामले से पर्दा हटा दिया जाएगा।
- आरएन ढोके, पुलिस कमिश्नर, लुधियाना