मंडप तैयार था, दुल्हन हाथों में मेहंदी सजाकर दूल्हे का इंतजार कर रही थी कि एक फोन आया और उसकी दुनिया उजड़ गई। जानिए आखिर क्या हुआ था।
विज्ञापन
2 of 8
marriage
घटना पंजाब के लुधियाना का है। शादी की तैयारियां हो चुकी थीं और हर तरफ खुशी का माहौल था। बारात के आने की वेट थी कि एक फोन आया, दूल्हे की तबीयत खराब हो गई है। इसलिए हम बारात लेकर नहीं आ सकते।
विज्ञापन
3 of 8
marriage
यह सुनते ही दुल्हन के बाप के होश उड़ गए। खुशियां मातम में बदल गईं और सन्नाटा छा गया। दुल्हन फूट फूट कर रोने लगी और मामला पुलिस तक पहुंच गई। सारी बात जानकर पुलिस मौके पर पहुंची।
4 of 8
डेमो पिक
लड़की के परिजनों ने बताया कि उन्होंने कुंदपुरी निवासी युवक से अपनी बेटी की शादी तय की थी। लड़के के परिवार ने बताया कि उनका बेटा दिल्ली में शोरूम पर काम करता है। सब कुछ देखने के बाद उन्होंने 3 जून को शादी रखी।
विज्ञापन
5 of 8
marriage logo
सुबह लड़के वालों ने कहा कि वो आठ बजे बरात लेकर आएंगे, लेकिन जब आठ बजे तक कोई नहीं आया तो उन्होंने लड़के वालों को फोन किया। तब उन्होंने कहा कि वो 10 बजे आएंगे। 10 बजे भी बरात नहीं आई तो उन्होंने फोन किया।
विज्ञापन
6 of 8
marriage logo
लड़के वालों ने बताया कि लड़के की तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह सुनते ही उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। लड़की की मां ने आरोप लगाया कि लड़के वालों ने उन्हें कहा कि अब वो शादी नहीं करेंगे।
विज्ञापन
7 of 8
marriage
वहीं लड़की जिसकी शादी थी, उसका रो-रो कर बुरा हाल था। उन्होंने आरोप लगाया कि लड़का नशा करने का आदी था। उसने ज्यादा नशा कर लिया होगा, जिसकी वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई।
उधर, चौकी जगतपुरी के इंचार्ज गुरमीत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से बातचीत के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। लेकिन लड़के वालों की गलती है कि उन्होंने लड़की वालों को इसके बारे मे नहीं बताया।