फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दरवाजा नहीं खोलूंगा दोस्त, तू मुझे FB पर देख ले', कहा और लाइव फंदे पर झूल गया

Fri, 03 Nov 2017 09:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
फेसबुक लाइव सुसाइड
दोस्त हाथ जोड़ता रहा, गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। कहता तू मुझे फेसबुक पर देख ले और बर्थडे पर लाइव होकर युवक फंदे पर झूल गया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Ludhiana Suicide
घटना पंजाब के लुधियाना की है। सलेम टाबरी इलाके में राजविंदर सिंह नामक युवक ने मंगलवार दोपहर अपने जन्मदिन के दिन ही फेसबुक पर लाइव होकर जान दे दी। दोस्त को फेसबुक पर इस तरह लाइव देखकर लाडी तुरंत उसके घर पहुंचा और उसे रोकने की कोशिश की। उसने राजविंदर से ऐसा न करने और दरवाजा खोलने की मिन्नत की, लेकिन वह नहीं माना।
विज्ञापन

3 of 6
Ludhiana Suicide
लाडी ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। जब तक पुलिस पहुंची राजविंदर की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, वहीं सुसाइड की वजह मानसिक परेशानी बताया जा रहा है। पुलिस को दी जानकारी में लाडी ने बताया कि राजविंदर सलेम टाबरी इलाके में किराये के कमरे में रहता था और एक मोबाइल कंपनी के टावर की देखभाल का काम करता था।

4 of 6
फेसबुक लाइव सुसाइड
लाडी ने बताया कि राजविंदर ने 3 मिनट 23 सेकेंड की वीडियो बनाई। लाइव होते ही उसने सबसे पहले मेरा नाम लिया और कहा कि आज पहली वार देखो सुसाइड ऑन लाइव। मुझे लगा कोई मजाक कर रहा है, लेकिन जब उसके हाथ में रस्सी देखी तो मेरा माथा ठनका। वह रस्सी गले में डाल चुका था, लेकिन मैं दौड़कर उसके घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया, खोलने की मिन्नतें की।
विज्ञापन

5 of 6
suicide
लाडी ने बताया कि उसने जवाब दिया कि दरवाजा नहीं खोलूंगा, तू मुझे फेसबुक पर देख ले। मैंने तुरंत पुलिस को खबर कर दी। बताया जा रहा है कि राजविंदर ने सुसाइड से पहले कई बातें कहीं। उसने सभी को आई लव यू और आई मिस यू बोला। उसने कहा कि आज सब फेसबुक पर लाइव सुसाइड देखें। फिर कहा, जिंदगी बोहत प्यारी सी, पर अपणी गलत फहमी नाल मरना पै रेहा’।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
suicide
आखिर में राजविंदर ने कहा कि मुझे नहीं पता कि कौन-कौन लाइव है, पर मेरी मौत का कोई जिम्मेदार नहीं है। पता चला है कि वीडियो देखकर विदेश में बैठे राजविंदर के छोटे भाई ने भी उसे कॉल की थी, लेकिन उसने फोन पिक नहीं किया और फंदा लगा लिया। दूसरी ओर, थाना सलेम टाबरी के एसएचओ इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह बताते हैं कि इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें