वेल्डिंग करने वाले ने जब अपने हाथ फेसबुक पर आजमाए तो एक विदेशी युवती उसके प्यार में भारत तक चली आई। मंदिर में शादी भी हो गई, लेकिन..
विज्ञापन
2 of 7
कजाकिस्तान की लड़की जाहना और हरियाणवी लड़के टीनू की अजब गजब लव स्टोरी
- फोटो : अमर उजाला
ये कहानी हरियाणा के फतेहाबाद जिले के समैन गांव की है। निवासी टीनू ने फेसबुक पर हुई कजाकिस्तान की लड़की से दोस्ती के बाद शादी कर ली थी। गांव में आकर टीनू ने कजाकिस्तान की लड़की से हिंदू रीति रिवाज के अनुसार मंदिर में शादी तो कर ली, लेकिन लड़की के वीजा खत्म होने के कारण दोनों के जुदा होने का संकट आ खड़ा हुआ है। वीजा खत्म होने में मात्र 22 दिन बचे हैं।
विज्ञापन
3 of 7
कजाकिस्तान की लड़की जाहना और हरियाणवी लड़के टीनू की अजब गजब लव स्टोरी
- फोटो : अमर उजाला
टीनू व जाहना के शादी के रजिस्ट्रेशन में पहले प्रशासन आनाकानी कर रहा था। इसके लिए टीनू और जाहना को कोर्ट कचहरी के काफी चक्कर लगाने पड़े। लगभग दो सप्ताह के बाद टीनू और जाहना का मैरिज रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई। जाहना की वेरिफिकेशन के लिए कजाकिस्तान एंबेसी को ई-मेल की गई थी, जिसने ईमेल का जवाब देकर जाहना की वेरिफिकेशन कर दी। किसी तरह उन्हें शादी का रजिस्ट्रेशन मिला।
4 of 7
कजाकिस्तान की लड़की जाहना और हरियाणवी लड़के टीनू की अजब गजब लव स्टोरी
- फोटो : अमर उजाला
टीनू जांगड़ा ने बताया कि अभी यह कहना मुश्किल है कि जाहना गांव समैन में ही रहेगी या अपने वतन वापस लौटेगी, क्योंकि उसका वीजा जल्द खत्म हो जाएगा। जिला प्रशासन का कहना है कि 1 अगस्त तक भारत में रहने के लिए टूरिस्ट वीजा मिला हुआ है, जिसकी अवधि समाप्त होने में केवल 22 दिन ही बचे हैं। टीनू जाहना का वीजा आगे बढ़वाने के लिए प्रयास कर रहा है। वीजा आगे न बढ़ा तो जाहना को लौटना पड़ेगा।
विज्ञापन
5 of 7
कजाकिस्तान की लड़की जाहना और हरियाणवी लड़के टीनू की अजब गजब लव स्टोरी
- फोटो : अमर उजाला
फिलहाल कजाकिसतान से विजिटिंग वीजा पर भारत और टोहाना आई कजाकिस्तान की जाहना का 1 अगस्त तक का वीजा लगा हुआ है। अगर 1 अगस्त तक उसे एबेंसी द्वारा यहां रहने के आदेश नहीं मिलते, तो उसे मजबूरन वापस अपने देश कजाकिस्तान भी जाना पड़ सकता था।
विज्ञापन
6 of 7
कजाकिस्तान की लड़की जाहना और हरियाणवी लड़के टीनू की अजब गजब लव स्टोरी
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि टीनू करीब एक साल पहले सऊदी अरब गया था। वहां वह वैल्डिंग का काम करता था। इस दौरान फेसबुक पर उसकी दोस्ती जाहना से हो गई। करीब 8 माह चली दोस्ती से प्रभावित जाहना ने उससे शादी की इच्छा जताई। उसने अपने बारे में सब कुछ बताकर कहा कि इसके लिए उसे भारत आना होगा और वह तैयार हो गई। फेसबुक पर टीनू से शादी का वादा होने के बाद जाहना 29 मई को गांव समैण आई थी।
कजाकिस्तान की लड़की जाहना और हरियाणवी लड़के टीनू की अजब गजब लव स्टोरी
- फोटो : अमर उजाला
लॉ डिप्लोमा होल्डर व 6 भाषाओं की जानकार जींस पहनने वाली जाहना इंडिया पहुंचकर यहां के रीति-रिवाज में ढल गई है। जींस की जगह अब वह सूट पहनने लगी है। चाय व सब्जी बना लेती है तथा घर में झाडू-पौंछा भी करती है। उसके ससुराल वाले भी अब उसके हावभाव समझने लगे हैं और टूटी-फूटी अंग्रेजी में अपनी बात को समझा पा रहे हैं। विदेशी बहू को पाकर टीनू का पिता राजकुमार व अन्य परिवार वाले भी खुश हैं।