एक महिला बीच सड़क फूट-फूट कर रोई, क्योंकि उसे एक कुल्फी खाने की कीमत साढ़े 3 लाख रुपये देनी पड़ी। जानिए क्या है मामला?
विज्ञापन
2 of 5
फतेहाबाद में साढ़े तीन लाख रुपये से भरा बैग चोरी
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, महिला गर्मी से निजात बचाने को कुल्फी खाने खड़ी हुई तो पास में खड़ा युवक उसका बैग लेकर भाग गया। बैग में साढ़े तीन लाख रुपये थे। वारदात हरियाणा के फतेहाबाद में अंजाम दी गई और यह सीसीटीवी में भी कैद हुई।
विज्ञापन
3 of 5
फतेहाबाद में साढ़े तीन लाख रुपये से भरा बैग चोरी
- फोटो : अमर उजाला
इंद्रपुरा मोहल्ला निवासी ममता शर्मा बैंक से पैसे निकलवाने के लिए पहुंची थी। उसने यूनियन बैंक से 2 लाख 25 हजार रुपए और इलाहाबाद बैंक से 1 लाख 25 हजार रुपए निकलवाए। रास्ते में उसका मन कुल्फी खाने का हुआ तो वह एक दुकान पर रुक गई।
4 of 5
फतेहाबाद में साढ़े तीन लाख रुपये से भरा बैग चोरी
- फोटो : अमर उजाला
जैसे ही वह कुल्फी खाने लगी, पास में खड़ा युवक उसका बैग लेकर भाग गया। यह देखते ही महिला फूट फूट कर रोने लगी। सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। एएसपी गंगाराम पूनिया पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।
फतेहाबाद में साढ़े तीन लाख रुपये से भरा बैग चोरी
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि महिला के पति पुलिस में थे। उन्होंने कुछ समय पहले नहर में कूदकर जान दे दी थी। आजकल महिला अपने पिता के साथ रहती थी और ससुराल वालों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी काम के लिए वह पैसे निकलवाने आई थी।