1- कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद सदीक ने शिअद के गुलजार सिंह रणिके को 83256 मतों से हराया है। फरीदकोट सीट से निवर्तमान सांसद और आप उम्मीदवार प्रो. साधु सिंह पिछली बार के मुकाबले काफी पिछड़ गए। 2014 के चुनाव में 172516 मतों से अंतर से जीतने वाले प्रो. साधु सिंह को इस बार महज 114610 वोट ही मिले जबकि 43794 मत लेकर पीडीए उम्मीदवार मास्टर बलदेव सिंह जमानत बचाने में भी कामयाब नहीं हो सके।
फरीदकोट
मोहम्मद सदीक 83256 वोट से जीते
कांग्रेस के मोहम्मद सदीक को 419065 वोट मिले
अकाली दल के गुलजार सिंह रानिके को 335809 वोट मिले
विज्ञापन
2 of 13
जसबीर डिंपा
- फोटो : अमर उजाला
2- खडूर साहिब से कांग्रेस उम्मीदवार जसबीर डिंपा ने शिअद उम्मीदवार बीबी जागीर कौर को पराजित किया। 1996 में पहली बार चुनाव मैदान में उतरी बीबी खालड़ा को उस समय 39 हजार वोट मिले थे। इस चुनाव में बीबी खालड़ा को 213550 मत मिले। वहीं बीबी जागीर कौर को 319137 मत मिले। डिंपा को 459710 मत मिले। डिंपा की जीत में पंथक वोटों के बंटवारे ने बड़ी भूमिका निभाई।
खड़ूर साहिब
जसबीर डिंपा 140573 वोट से जीते
कांग्रेस के जसबीर डिंपा को 459710 वोट मिले
अकाली दल की बीबी जागीर कौर को 319137 वोट मिले
विज्ञापन
3 of 13
रवनीत बिट्टू
- फोटो : अमर उजाला
3- लोकसभा सीट लुधियाना पर एक बार फिर से कांग्रेस अपना कब्जा जमाने में सफल रही है। साल 2009 से कांग्रेस का इस सीट पर कब्जा चला आ रहा है। रवनीत बिट्टू दूसरी बार विजयी रहे हैं। इस बार जीत का आकंड़ा 19709 से बढ़कर 76372 पहुंच गया है। इस चुनाव में पीडीए प्रत्याशी सिमरजीत सिंह बैंस दूसरे स्थान पर रहे। अकाली -भाजपा प्रत्याशी महेश इंदर गरेवाल को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। इसके अलावा चुनाव मैदान में उतरे 19 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है।
लुधियाना
रवनीत बिट्टू 76372 वोट से जीते
कांग्रेस के रवनीत बिट्टू को 383795 वोट मिले
लोक इंसाफ पार्टी के सिमरजीत सिंह बैंस को 307423 वोट मिले
4 of 13
भगवंत मान
- फोटो : अमर उजाला
4- संगरूर से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी भगवंत मान ने लगातार दूसरी बार जीत का परचम फहराते हुए अपने विरोधी प्रत्याशियों को एक लाख से ज्यादा मतों से मात दी। धूरी के देश भगत कॉलेज में सुबह शुरू हुई मतगणना के पहले चरण से ही भगवंत मान अपने विरोधी प्रत्याशी कांग्रेस उम्मीदवार केवल सिंह ढिल्लों और अकाली-भाजपा के उम्मीदवार परमिंदर सिंह ढींढसा से आगे रहे। अंतिम चरण की मतगणना तक मान लीड बनाए हुए थे। भगवंत मान ने केवल सिंह ढिल्लों को 110211 वोट के अंतर से हराकर जीत हासिल की।
संगरूर
भगवंत मान 110211 वोट से जीते
आम आदमी पार्टी के भगवंत मान को 413561 वोट मिले
कांग्रेस के केवल ढिल्लों को 303350 वोट मिले
विज्ञापन
5 of 13
गुरजीत औजला
- फोटो : अमर उजाला
5- लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी गुरजीत औजला ने मोदी कैबिनेट में शामिल मंत्री हरदीप पुरी को हरा दिया है। चुनाव लड़ रहे आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप धालीवाल समेत 28 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है। 2014 के लोकसभा चुनाव में आप उम्मीदवार डॉ. दलबीर सिंह को 85 हजार से अधिक मत मिले थे। 2017 के लोकसभा उप चुनाव में आप के उम्मीदवार उपकार सिंह संधू को एक लाख 49 हजार 949 मत मिले थे। इस चुनाव में कुलदीप धालीवाल को मात्र 19792 मत ही मिले। भाजपा के हरदीप पुरी को 345406 और गुरजीत औजला को 445032 मत मिले। गुरजीत औजला 99626 वोट से जीते।
अमृतसर
कांग्रेस के गुरजीत औजला 99626 वोट से जीते
ओजला को 445032 वोट मिले
भाजपा के हरदीप पुरी को 345406 वोट मिले
विज्ञापन
6 of 13
सनी देओल
- फोटो : अमर उजाला
6- लोकसभा हलका गुरदासपुर में भाजपा के उम्मीदवार सनी देओल का ढाई किलो का हाथ कांग्रेस उम्मीदवार और पंजाब कांग्रेस कमेटी के प्रधान सुनील जाखड़ पर भारी पड़ा। सनी देओल ने 82459 मतों से बड़ी जीत दर्ज की है। लोकसभा हलके के नौ विधानसभा हलकों में से सनी देओल ने लीड हासिल की। भाजपा के उम्मीदवार सनी देओल को कुल 558719 वोट पड़े, जबकि सुनील जाखड़ ने कुल 476260 मत प्राप्त किए। इस मुकाबले में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पीटर मसीह को कुल 27 हजार 257 तथा पीडीए के उम्मीदवार लाल चंद कटारुचक्क को 15209 मत पड़े।
गुरदासपुर
भाजपा के सनी देओल 82459 वोट से जीते
सनी देओल को कुल 558719 वोट मिले
कांग्रेस के सुनील जाखड़ को 476260 वोट मिले
विज्ञापन
7 of 13
पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
7- श्री आनंदपुर साहिब लोक सभा से कांग्रेस के प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने अकाली दल के सीनियर नेता प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा को 46884 मतों के अंतर से हरा दिया। श्री आनंदपुर साहिब हलके से कुल 26 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे थे। इन चुनाव में अकाली दल टकसाली के उम्मीदवार बीर दविंदर सिंह और सीपीआईएम के उम्मीदवार कामरेड रघुनाथ सिंह क्रमवार 10315 और 10638 मत हासिल कर पाएं। 2014 में श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा हलके से 3 लाख 6 हजार के करीब वोट लेने वाली आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को नरिंदर सिंह शेरगिल को केवल 52539 वोटों ही मिले।
आनंदपुर साहिब
मनीष तिवारी 46884 वोट से जीते
मनीष तिवारी को 428045 वोट मिले
अकाली दल के प्रेम सिंह चंदूमाजरा को 381161 वोट मिले
8 of 13
संतोख चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
8- लोकसभा से कांग्रेस के उम्मीदवार संतोख चौधरी ने आखिर बाजी मार ली। पूरे देश में चल रही मोदी लहर भी जालंधर में अकाली भाजपा के प्रत्याशी चरणजीत सिंह अटवाल को जीत नहीं दिला सकी। इस चुनाव में संतोख चौधरी को 385712 वोट मिले तो शिअद के चरणजीत अट्टवाल को 366221 वोट पड़े। तीसरे नंबर पर पीडीए उम्मीदवार बलविंदर कुमार को 2 लाख 1 हजार 87 वोट पड़े। कांग्रेस उम्मीदवार ने 19491 वोटों से शिअद उम्मीदवार चरणजीत सिंह अटवाल को शिकस्त दी है। इससे पहले 2014 में हुए चुनाव में भी जालंधर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार संतोख चौधरी चुनाव जीते थे।
जालंधर
संतोष चौधरी 19491 वोट से जीते
कांग्रेस के संतोख सिंह चौधरी को 385712 वोट मिले
अकाली दल के चरणजीत अटवाल को 366221 वोट मिले
9 of 13
सुखबीर सिंह बादल
- फोटो : File Photo
9- फिरोजपुर संसदीय सीट से अकाली दल प्रत्याशी सुखबीर सिंह बादल ने 198850 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी शेर सिंह घुबाया को पराजित किया है। सुखबीर ने जीत हासिल कर फिरोजपुर संसदीय हलके पर अकाली दल के पांच साल के कब्जे को बरकरार रखा है। घुबाया ने 434577 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरजिंदर सिंह काका सरां ने 31 हजार 240 मत हासिल कर तीसरा और पीडीए प्रत्याशी हंस राज गोल्डन ने 25 हजार 967 मत हासिल कर चौथा स्थान हासिल किया है।
फिरोजपुर
सुखबीर बादल 198850 वोट से जीते
अकाली दल के सुखबीर बादल को 633427 वोट मिले
कांग्रेस के शेर सिंह घुबाया को 434577 वोट मिले
10 of 13
केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने लगातार तीसरी बार बठिंडा लोकसभा सीट से जीत हासिल की। वो शिरोमणि अकाली दल की दो बार से बठिंडा सीट से सांसद रह चुकी हैं। बठिंडा सीट को हरसिमरत कौर बादल के पारिवारिक गढ़ माना जाता है। केंद्रीय मंत्री के रूप में उन्होंने इस क्षेत्र में कई विकास कार्य कराए हैं। हरमिसरत कौर बादल अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल की पत्नी हैं और पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल की पुत्रवधू हैं। मोदी सरकार में हरमिसरत केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हैं।
बठिंडा
हरसिमरत कौर 21772 वोट से जीते
हरसिमरत कौर बादल को 492824 वोट मिले
कांग्रेस के राजा वडिंग को 471052 वोट मिले
11 of 13
परनीत कौर
पटियाला से कांग्रेस उम्मीदवार परनीत कौर ने 162718 वोट से जीत हासिल की। परनीत को 532027 वोट मिले। उन्होंने अकाली-भाजपा के गठबंधन उम्मीदवार सुरजीत सिंह रखड़ा को हराया। रखड़ा को तीन लाख 69 हजार 309 वोट मिले थे। जबकि नवां पंजाब पार्टी के डा. धर्मवीर गांधी को एक लाख 61 हजार 645 और आम आदमी पार्टी की नीना मित्तल को 56 हजार 877 वोट मिले। गौरतलब है कि पूरे लोकसभा क्षेत्र में 11 हजार 110 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया।
पटियाला
परनीत कौर 162718 वोट से जीते
कांग्रेस की परनीत कौर को 532027 वोट मिले
अकाली दल के सुरजीत सिंह रखड़ा को 369309 वोट मिले
12 of 13
सोम प्रकाश
- फोटो : अमर उजाला
होशियारपुर
सोम प्रकाश 48530 वोट से जीते
भाजपा के सोम प्रकाश को 421320 वोट मिले
कांग्रेस के राजकुमार चब्बेवाल को 372790 वोट मिले