फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनके जज्बे को सलामः उम्र और मुश्किलों को पीछे छोड़ बने भाग्यविधाता, देखें ये कुछ शानदार तस्वीरें

Mon, 20 May 2019 12:26 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली
विज्ञापन
1 of 9
लोकसभा चुनाव 2019 - फोटो : अमर उजाला
मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में एक एक वोट का महत्व है। मतदान करना हमारा अधिकार है। आइए आपको मिलवाते हैं ऐसे खास मतदाताओं से जिन्होंने मुश्किल हालात में भी हंसते हुए मतदान किया।
विज्ञापन

2 of 9
बुजुर्ग रामेश्वरी देवी - फोटो : अमर उजाला
लोकतंत्र के इस पर्व में 80 साल की बुजुर्ग रामेश्वरी देवी रविवार को मतदान करने पहुंचीं। वे अपने परिवार के साथ वोट करने आईं। उन्होंने कहा कि पूरे परिवार के साथ वोट करके बहुत अच्छा लग रहा है। वे देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाकर बहुत खुश हैं।
विज्ञापन

3 of 9
लोकसभा चुनाव 2019 - फोटो : अमर उजाला
दिव्यांग राम समूचा धनास कालोनी के स्कूल में मतदान करने पहुंचे। उन्हें व्हील चेयर पर बूथ तक ले जाया गया। उनके साथ उनकी पत्नी ने भी वोट किया और कहा कि वोट तो हमारा अधिकार है। मरते दम तक देश की भलाई के लिए वोट करता रहूंगा। 

4 of 9
जोगेंद्र सिंह साही - फोटो : अमर उजाला
86 साल के जोगेंद्र सिंह साही एमएलए हॉस्टल चार पर बने बूथ पर वोट डालने पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी गोल्फर दलबीर साही भी थीं। जोगेंद्र कहते हैं कि वह एयर इंडिया व सिंगापुर एयरलाइंस में पायलट रहे हैं लेकिन वोट देना कभी नहीं छोड़ा।वह लगातार 66 साल व उनकी पत्नी 62 साल से मत डाल रही हैं। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में जो कि प्रत्याशी पिछले वादे पूरे किए हैं उनको वोट देने आया हूं। 
विज्ञापन

5 of 9
103 वर्षीय करतार कौर - फोटो : अमर उजाला
जीरकपुर निवासी 103 वर्षीय करतार कौर 1960 से लगातार मतदान कर रही हैं। अब वह चलने में असमर्थ हैं, उन्हें दिखता भी नहीं, लेकिन उनका कहना है कि राष्ट्र के विकास के लिए हर एक व्यक्ति का मत जरूरी है, तभी देश और आने वाली पीढ़ी तरक्की करेगी। करतार कौर कहती हैं कि उनके शरीर में जब तक सांसें चलती रहेंगी, वह देश के महापर्व मतदान में अहम भूमिका निभाती रहेंगी।
विज्ञापन

6 of 9
105 वर्षीय सत्या - फोटो : अमर उजाला
बलटाना की अमृत विहार, निवासी 105 वर्षीय सत्या 2014 में बीमारी की वजह से मतदान नहीं कर पाईं थीं। इस बार अपने मत को जाया नहीं करने की ठानी और बहू से इच्छा जाहिर की कि मतदान करना है। वह इंदिरा गांधी के जमाने से वह मतदान कर रही हैं। वह बताती है कि पहली बार उन्होंने 1970 में मतदान किया था। तब से मतदान करती आ रही हैं। क्योंकि हर मत विकास के लिए कीमती है।
विज्ञापन

7 of 9
100 वर्षीय लीलावती देवी - फोटो : अमर उजाला
लालड़ू निवासी 100 वर्षीय लीलावती देवी को व्हील चेयर के मदद से मतदान के लिए लाया गया। उनका कहना है कि वह पिछले कई सालों से मतदान करती आ रही हैं। उस वक्त मतदान के प्रति लोग इतने जागरूक नहीं थे। तब महिलाओं को घर से बाहर आने-जाने की अनुमति भी नहीं थी। अब सभी महिलाएं मतदान करती हैं। देखकर अच्छा लगता है कि वह अपने कर्त्तव्यों को पूरा कर रही हैं।

8 of 9
बीएमएस चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ के सेक्टर-8 निवासी बीएमएस चोपड़ा की उम्र 90 साल से अधिक है। वह 72 साल से लगातार वोट डालते आ रहे हैं। इलाके में वह सबके लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्हें वोट डालता देखकर युवाओं में मतदान के प्रति उत्साह बढ़ता है। चोपड़ा उद्योग विभाग में कार्यरत रहे हैं। 32 साल रिटायरमेंट को हो गए। कहते हैं कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए वोट देने आया हूं। घुटने जवाब दे गए लेकिन व्हीलचेयर पर बूथ तक पहुंचा हूं। उनकी पत्नी देविंदर चोपड़ा की उम्र भी 85 साल है। वह भी 65 साल से वोट डालती आ रही हैं। 
विज्ञापन

9 of 9
लाभ सिंह - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर आठ निवासी लाभ सिंह डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वोट देने पहुंचे थे। पैरों से चला नहीं जा रहा था तो व्हील चेयर से ले जाया गया। वहां जाकर वोटर लिस्ट में बीएलओ से नाम दिखवाया तो पता चला कि नाम तो है ही नहीं। काफी देर तक वह चेयर पर बैठे रहे। बाद में मायूस होकर लौटे। बाहर आए तो बताया कि 62 साल से मताधिकार का प्रयोग कर रहा हूं। 82 की उम्र में आकर वोट कट गया। बहुत दुख हुआ है। मैंने सीनियर सिटीजन कार्ड भी दिखाया, लेकिन वोट नहीं डालने दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें