फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#Votekaro अमर उजाला की पहलः छात्र-छात्राओं ने ठाना है, चंडीगढ़ में शत प्रतिशत मतदान कराना है

Sat, 18 May 2019 12:45 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
मतदाता जागरुकता अभियान - फोटो : अमर उजाला
19 मई को सुबह जागकर विद्यार्थी सबसे पहले अपने माता-पिता के पैर छूकर उनसे वोट डालने की अपील करेंगे। उसके बाद चंडीगढ़ में रहने वाले सभी रिश्तेदारों को फोन कर वोट डालने के लिए कहेंगे और जिद करेंगे कि वोट डालने के बाद उंगली पर स्याही का निशान दिखाते हुए एक सेल्फी भेजेंगे। सेक्टर- 10 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र छात्राओं ने शुक्रवार को अमर उजाला के अभियान के साथ जुड़ते हुए हाथ उठाकर यह शपथ ली।
विज्ञापन

2 of 8
मतदाता जागरुकता अभियान - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संयुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी अर्जुन शर्मा मौजूद रहे। उन्होंने छात्र छात्राओं को मतदान का महत्व बताते हुए कहा कि यदि हमारे अंदर जज्बा है तो कोई भी काम मुश्किल नहीं है। कोई भी काम करने से पहले मन में पूरा विश्वास रखिए कि हर हाल में उसे मुकाम तक पहुंचाया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 8
मतदाता जागरुकता अभियान - फोटो : अमर उजाला
यकीन मानिए वह काम आप बड़ी ही सरलता से पूरा कर सकेंगे और अपने लक्ष्य को हासिल कर सकेंगे। इसी तरह से मतदान के लिए जो सभी संकल्प लिया है वह भी एक लक्ष्य है। आप छोटे हैं मतदान नहीं कर सकते, लेकिन अपने परिजनों से जिद करके उन्हें हर हाल में वोट करने की अपील कर सकते हैं। यही आपका लक्ष्य है। 

4 of 8
मतदाता जागरुकता अभियान - फोटो : अमर उजाला
बस मन में अभी से सोच लीजिए कि हम इस लक्ष्य को पूरा करेंगे। देश के प्रति यह भी बड़ी जिम्मेदारी है। वोट न देकर भी आप मतदान के इस महोत्सव में अहम जिम्मेदारी निभा सकते हैं। स्कूल के प्राचार्य हरबीर सिंह ने भी छात्र छात्राओं को वोटिंग के प्रति लोगों को जागरूक करने को कहा। संचालन सोनिका शर्मा ने व अरविंद कुमार ने शपथ दिलाई। इस मौके पर वीरेंद्र कुमार, उप-प्रधानाचार्य भवनीत कौर मौजूद रहीं।
विज्ञापन

5 of 8
मतदाता जागरुकता अभियान - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम से पूर्व छात्राओं के एक ग्रुप ने बैंड की धुन पर मुख्य अतिथि को सलामी दी। भव्य स्वागत के के बाद सभी छात्राओं ने संयुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी से अपने अपने घरों में वोटिंग की अपील करने का वादा किया। साथ ही आसपास के लोगों को भी जागरूक करने को कहा।
विज्ञापन

6 of 8
मतदाता जागरुकता अभियान - फोटो : अमर उजाला
नारी जागृति मंच ने लोकसभा चुनाव में वोट देने की शपथ अमर उजाला के मतदाता जागरूकता अभियान का हिस्सा बनकर ली। यह कार्यक्रम श्री हनुमंत धाम मंदिर सेक्टर-40 बी में आयोजित किया गया। मंच की अध्यक्ष नीना तिवाड़ी की अध्यक्षता में 100 से अधिक महिलाओं और युवतियों ने अमर उजाला की पहल का हिस्सा बनकर वोट देने की शपथ ली।
विज्ञापन

7 of 8
मतदाता जागरुकता अभियान - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में पिंक ड्रेस पहनकर आईं महिलाओं ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। सभी ने एक सुर में कहा कि वे न केवल 19 मई को वोट देंगी बल्कि अपने परिवार, दोस्तों और पड़ोसियों को भी वोट देने के लिए जागरूक करेंगी। 
विज्ञापन

8 of 8
मतदाता जागरुकता अभियान - फोटो : अमर उजाला
नारी जागृति मंच चंडीगढ़ सेक्टर-40 की अध्यक्ष ने कहा कि मंच की सभी महिलाएं अपने साथ पांच से अधिक महिलाओं को वोट दिलवाने जाएंगी। इस मौके पर प्रेम लता, पाल शर्मा, सुदर्शन शर्मा, निशा शर्मा, सुमन जैन, रंजू ग्रोवर, ऊषा शर्मा, गायत्री देवी, राजेश, सुशीला, कमलेश, पुष्पा, शिवांगी, सरला देवी आदि मौजूद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें