फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#Votekaro अमर उजाला की पहलः बैंड के साथ छात्रों का आह्वान, इस बार करो रिकॉर्ड मतदान

Fri, 17 May 2019 01:27 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
अमर उजाला मतदाता जागरुकता अभियान
इस बार रिकॉर्ड मतदान के लिए चंडीगढ़ में चारों ओर उत्साह देखने को मिल रहा है। ज्यादा से ज्यादा लोग पोलिंग बूथ पर आएं, इसके लिए अमर उजाला की ओर से शहरवासियों को एक-एक वोट की अहमियत बताई जा रही है।
विज्ञापन

2 of 6
मतदाता जागरुकता अभियान
गुरुवार को सेक्टर 28 में एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में जीएमएसएसएस 28 और जीएमएचएस 28 के 1200 से ज्यादा विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। स्कूली बच्चों के हाथ पर वोटर जागरूकता के स्लोगन थे। आगे चल रहे बैंड ने पूरी रैली का समां बांध दिया। बैंड की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन

3 of 6
मतदाता जागरुकता अभियान
सेक्टर 28 स्कूल का बैंड पूरे शहर में फेमस है। बच्चों की रैली देखकर उनके चेहरे पर मुस्कान देखने वाली थी। उनके हावभाव से लग रहा था कि इस बार उन्होंने मतदान के लिए कमर कस ली है। कुछ लोग बच्चों को देखकर भी नारे लगाने लगे। कुछ ने बच्चों के साथ सेल्फी ली तो कुछ ने वीडियो बनाया।

4 of 6
जागरुकता अभियान
रैली के दौरान बच्चे वोट फॉर नेशन, वोट फॉर कंट्री, वोट फॉर बेटर इंडिया, वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है, जन-जन की पुकार है, वोट देना हमारा अधिकार है, घर घर में संदेश दो, वोट दो वोट दो नारे से गूंज उठा। रैली के समापन के बाद स्कूल में सभी स्टूडेंट ने शपथ ली कि वे मतदान के लिए अपने अभिभावक, रिश्तेदार और पड़ोसियों को जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

5 of 6
चंडीगढ़ में मतदाता जागरुकता अभियान
उनसे जिद करेंगे कि वे मतदान के लिए पोलिंग बूथ पर जरूर पहुंचे। जीएमएसएसएस-28 के प्रिंसिपल राकेश सूद ने कहा कि देश की मजबूती के लिए हर मतदाता को वोट करना चाहिए। साथ ही यह भी जिम्मेदारी बनती है कि वोट के लिए दूसरे लोगों को भी जागरूक करें। यदि कोई वोट देने नहीं जा रहा है तो उसे मतदान का महत्व बताएं। जीएमएचएस 28 के प्रिंसिपल सुनीता सेट्ठी ने कहा कि मतदान हम सबका अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बच्चों ने निकाली रैली
मतदान के लिए चुनाव आयोग काफी रुपये खर्च करता है, इसलिए हम लोगों की जिम्मेदारी बनती है कि अधिक संख्या में लोग पहुंचे और मतदान करें। कम वोटिंग की वजह से ही सरकारें कमजोर बनती हैं। रैली को देखने आए लोगों ने बच्चों और अमर उजाला के प्रयासों की सराहना की। लोगों का कहना था कि मतदान के लिए जागरूकता जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें