हिसार के शांति नगर स्थित भाईचारा चौक पर रहने वाले अश्विनी सरदाना की बेटी पलक सरदाना ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के वाणिज्य संकाय में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। पलक के परिवार में उनके पिता अश्विनी सरदाना, मां मोनिका सरदाना और एक बहन सिया है। पलक के पिता अश्विनी सरदाना टेलरिंग का काम करते हैं। उनकी आर्य बाजार में दुकान है। मां हाउस वाइफ हैं, जबकि छोटी बहन सिया ने अभी दसवीं कक्षा में दाखिला लिया है।
भिवानी जिले के बवानीखेड़ा के राजमिस्त्री राय सिंह के बेटे दीपक ने 99.40 फीसदी अंकों के (विज्ञान संकाय) के साथ प्रदेश भर में अव्वल रहे हैं। प्राइवेट परीक्षार्थियों का परिणाम 57.61 फीसदी रहा है। बोर्ड द्वारा प्रमाणपत्र और रिजल्ट डिजिटल लाकर में रखा गया है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से बुधवार को घोषित सीनियर सेकेंडरी का परीक्षा परिणाम (12वीं कक्षा) 74.48 फीसदी रहा।