फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान का नया 'हमला', पंजाब के किसानों में मचा हड़कंप, सीमा से सटे जिले हाई अलर्ट पर

Tue, 04 Feb 2020 12:37 PM IST
खुशबू गोयल संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
टिड्डी हमले से बचाव करती टीमें - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान से उड़कर आई टिड्डियों ने पंजाब के किसानों में हड़कंप मचा दिया है, जिसके चलते सरहद से सटे जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
टिड्डी हमले से बचाव करते किसान - फोटो : अमर उजाला
राज्य कृषि विभाग के डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार ऐरी ने कहा कि राजस्थान में टिड्डी दल के हमले को देखते हुए पंजाब की अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय सीमा के साथ लगते जिलों फिरोजपुर, फाजिल्का, बठिंडा, मानसा और श्री मुक्तसर साहिब को पहले ही हाई अलर्ट पर रखा गया है। 2 फरवरी को रात 8 बजे उन्हें फाजिल्का के नजदीक टिड्डी दल के आने की सूचना मिली।
विज्ञापन

3 of 5
टिड्डी हमला - फोटो : अमर उजाला
इस सूचना को विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विकास विश्वजीत खन्ना तथा सचिव काहन सिंह पन्नू के ध्यान में लाकर वे फाजिल्का के लिए रवाना हो गए। ऐरी बाद दोपहर जिला उपायुक्त कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देर रात ही उन्होंने फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब और फरीदकोट के अधिकारियों से बैठक करके चार टीमें गठित की गईं।

4 of 5
टिड्डी हमला - फोटो : अमर उजाला
चारों टीमें रूपनगर और बारेका के बॉर्डर के साथ लगते एरिया में पहुंच गई। इन टीमों की देख रेख में ही पाकिस्तानी सीमा के साथ लगते लगभग 3 किलोमीटर लंबे क्षेत्रफल के पेड़ों पर बैठे टिड्डियों को नष्ट करने की कार्रवाई शुरू की गई। इस काम के लिए 4 बूम स्प्रेयर, 3 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और लगभग 15 किसानों के स्प्रे पंपों को शामिल किया गया। इसमें विभाग द्वारा अपेक्षित कीटनाशक मुफ्त मुहैया करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टिड्डी हमला - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि यह टिड्डी मार ऑपरेशन रात 10 बजे से रात ढाई बजे तक और फिर सुबह 6 बजे से 10 बजे तक चलाया गया। उन्होंने टीमों को सख्त निर्देश दिए कि पाकिस्तान के बॉर्डर के साथ लगते गांवों में लगातार निगरानी रखी जाए। इस मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कोई भी कर्मचारी बिना अनुमति अवकाश पर न जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें