फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में खाना टेस्टी नहीं लगा तो बारातियों ने कर डाला वो काम, सोच भी नहीं सकते

Thu, 15 Mar 2018 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शहजादपुर(अंबाला)
विज्ञापन
1 of 6
शादी में खाना
शादी में खाने का स्वाद नहीं आया तो बारातियों ने वो काम किया, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। करीब 5 घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
शादी में खाना
मामला हरियाणा के अंबाला का है। शहजादपुर में एक निजी पैलेस में हो रही शादी में दूल्हे पक्ष के कुछ लोगों ने खाने का स्वाद पसंद न आने पर हंगामा कर दिया। हंगामा इतना बढ़ गया कि पुलिस तक को बुलाना पड़ गया। बाद में शहजादपुर पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में समझौता हुआ। इसके बाद मंगलवार सुबह दुल्हन की विदाई हो सकी।
विज्ञापन

3 of 6
शादी में खाना
बताया जा रहा है कि दूल्हा पक्ष राजपुरा से था, जबकि दुल्हन पक्ष सढौरा से था। कस्बा शहजादपुर में स्थित एक मैरिज पैलस में सोमवार रात को शादी समारोह चल रहा था। रात्रि भोज के दौरान वर और वधू पक्ष में खींचतान हो गई। इसी खींचतान के बीच वर-वधू के फेरे तो हो गए। मंगलवार अल सुबह वधु की विदाई के समय एक बार फिर दोनों पक्ष के बीच रात के खाने को लेकर विवाद हो गया।

4 of 6
शादी में खाना
हालात इतने बिगड़े की दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाने शुरू कर दिए और वधु पक्ष के लोगों ने वर पक्ष पर दहेज मांगने तक के आरोप जड़ दिये। मंगलवार अलसुबह से लेकर लगभग पांच घंटे तक दोनों पक्षों के हंगामा चला। इस दौरान प्रमुख लोगों ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। सूचना मिलने पर शहजादपुर थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

5 of 6
शादी में खाना
इसी दौरान वधु पक्ष ने वर पक्ष पर दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत थमा दी। थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों से मामले की जानकारी ली और उसके बाद दोनों पक्षों के परिवार वालों को बात करने के लिए बैठा लिया। बहुत देर तक बात होने के बाद दोनों पक्षों में सुलह हुई। इसके बाद वर पक्ष वधू लेकर रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Marriage
पता चला है कि विवाद के बीच दूल्हा-दूल्हन शादी के लिए राजी थे, मगर रिश्तेदारों की वजह से यह विवाद हुआ। वहीं थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर गलतफहमी हो गई थी। बातचीत से उसे दूर कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें