लारेंस बिश्नोई के जेल जाने के बाद उसके राइट हैंड राजू बसौदी ने गिरोह की कमान संभाल ली है। अब वह बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को मारने की साजिश रच रहा है। जानिए क्या है मामला।
विज्ञापन
2 of 5
लारेंस बिश्नोई
गैंग के गुर्गे ने पूछताछ में किया बड़ा खुलासा
पचास हजार के इनामी राजू बसौदी ने लारेंस के अधूरे काम पूरे करना चाहता है। लारेंस बिश्नोई और संपत नेहरा के जेल जाने के बाद से राजू बसौदी ने ही गिरोह की कमान संभाल ली थी। राजू गिरोह के गुर्गों से खुद को डॉन कहलाता है। गैंग के गुर्गे ताजामाजरा गांव निवासी विकास ने सीआईए-1 की पूछताछ में यह खुलासा किया है। सीआईए-1 ने विकास को अपने दादा की हत्या के मामले में पिछले दिनों गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
3 of 5
लारेंस बिश्नोई
इसलिए सलमान खान को मारना चाहता है लारेंस
काले हिरण के शिकार मामले में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान फंस गए थे, जबकि बिश्नोई समाज काले हिरण की पूजा करता है। उस समय लारेंस ने सलमान खान को जान से मारने की बात कही थी। यही नहीं लारेंस के पकड़े जाने के बाद उसके गिरोह का संपत नेहरा भी सलमान खान को मारने के लिए मुंबई पहुंचा था। मगर सिक्योरिटी अधिक होने के कारण कामयाब नहीं हो सका था। अब राजू इस अधूरे कार्य को पूरा करने की बात कहता है।
4 of 5
लारेंस बिश्नोई
वारदात करने के बाद झज्जर में बनाते हैं ठिकाना
सीआईए के अनुसार, पूछताछ में पता चला है कि राजू, विकास, पवन ने गिरोह के अन्य साथियों के साथ मिलकर हरियाणा, दिल्ली में 20 से अधिक लूट और हत्या की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। गिरोह के सदस्य अक्षय पलड़ा पर भी पचास हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। वारदात के बाद झज्जर का डाबोदा गांव गिरोह का ठिकाना बनता है। पुलिस ने शरण देने वाले भी तीन लोगों को चिह्ति किया है।
पुलिस से तीन बार हो चुकी मुठभेड़
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि राजू गैंग के बदमाशों की दिल्ली और हरियाणा की झज्जर व रोहतक पुलिस से तीन बार मुठभेड़ हो चुकी है। हर बार गिरोह के गुर्गे पुलिस पर फायरिंग कर फरार हो जाते हैं। पहले दिल्ली के नीरज बवाना गैंग से गिरोह की दुश्मनी चली आ रही थी, पर अब उस गैंग से गठजोड़ चल रहा है।