पुलिस के बेरहम व्यवहार की इन तस्वीरों को देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। पुलिस ने प्रदर्शनकारी सिखों को उनके केशों से पकड़कर घसीटा और लाठियां बरसाईं।
विज्ञापन
'बेरहम' पुलिस, सरदारों को केशों से पकड़कर घसीटा, तस्वीरें
2 of 7
लाइनमैन वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा की कोठी का घेराव करने जा रहे थे। जैसे ही वे कोठी के पास पहुंचे तो वहां पहले से ही तैनात पुलिस मुलाजिमों ने उन्हें रोकने की कोशिश की।
विज्ञापन
'बेरहम' पुलिस, सरदारों को केशों से पकड़कर घसीटा, तस्वीरें
3 of 7
पुलिस द्वारा लगाए बैरिकेड से जैसे ही बेरोजगार लाइनमैनों ने आगे बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस के साथ धक्का मुक्की शुरू हो गई। पुलिस ने स्थिति को कंट्रोल से बाहर होते देख लाठीचार्ज कर दिया। इसमें कई बेरोजगार गिर गए और कई जख्मी हो गए।
'बेरहम' पुलिस, सरदारों को केशों से पकड़कर घसीटा, तस्वीरें
4 of 7
घायलों में यूनियन के प्रदेश खजांची भोला सिंह गग्गड़पुर शामिल हैं। उन्हें ज्यादा चोट लगने की वजह से उन्हें सिविल अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया। इसके अलावा प्रदर्शन में आई एक महिला भी बेहोश हो गई।
विज्ञापन
'बेरहम' पुलिस, सरदारों को केशों से पकड़कर घसीटा, तस्वीरें
5 of 7
पुलिस की इस कार्रवाई से भड़के बेरोजगार लाइनमैनों ने जमकर नारेबाजी की और प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।
विज्ञापन
'बेरहम' पुलिस, सरदारों को केशों से पकड़कर घसीटा, तस्वीरें
6 of 7
यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष पिरमल सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार ने 2011 में पावरकॉम में पांच हजार बेरोजगार लाइनमैन भर्ती करने का वादा किया था। इसमें से एक हजार को ही नियुक्ति पत्र दिए गए थे। उन्होंने साफ कहा कि सरकार लाठियों के बल पर उनकी आवाज को दबा नहीं सकती।
'बेरहम' पुलिस, सरदारों को केशों से पकड़कर घसीटा, तस्वीरें
7 of 7
यूनियन के मुख्य सलाहकार सोमा सिंह ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों से तंग आकर उनके दो साथी आत्महत्या कर चुके हैं। रोजगार न देकर सरकार उन्हें आत्महत्या करने के लिए विवश कर रही है।