फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, 'देशद्रोही' संत की एक झलक पाने कैसे उमड़ी भीड़!

विज्ञापन
1 of 7
देशद्रोह के मामले में नामजद सतलोक आश्रम के कथित संत रामपाल की पेशी करवाना पुलिस प्रशासन के लिए टेढ़ी बनता जा रहा है। एक बार फिर से करीब 10 हजार से अधिक रामपाल के अनुयायी शहर में पहुंच गए। सेंट्रल जेल टू के सामने हजारों अनुयायियों की भीड़ दिन भर लगी रही। पुलिस को भीड़ हटाने में काफी मश्क्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

देखिए, 'देशद्रोही' संत की एक झलक पाने कैसे उमड़ी भीड़!

2 of 7
रामपाल की पेशी पर प्रशासन के सामने शक्ति प्रदर्शन के लिए करीब 10 हजार से अधिक महिलाएं व पुरुष पहुंचे हुए थे। राजस्थान, यूपी, बिहार, उत्तराखंड, हरियाणा व पंजाब यहां तक की नेपाल से भी अनुयायी पहुंचे हुए थे।
विज्ञापन

देखिए, 'देशद्रोही' संत की एक झलक पाने कैसे उमड़ी भीड़!

3 of 7
रामपाल की पेशी पर पहुंचे अनुयायियों में से पुलिस ने 41 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने उन्हें शांति भंग करने के आरोप में पकड़ा है। देर शाम को सभी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस ने बताया है कि ये अनुयायी शहर के आम लोगों की शांति भंग कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें मौके से पकड़ लिया। बाद में उन्हें ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर उन्हें बेल पर छोड़ दिया गया।

देखिए, 'देशद्रोही' संत की एक झलक पाने कैसे उमड़ी भीड़!

4 of 7
रामपाल के अनुयायियों ने दिन में रामपाल को बेकसूर बताने वाली लिखी गई सामग्री के पंफलेट बांटे। कई अनुयायी किताबें भी चोरी छिपे एक दूसरे तक पहुंचा रहे थे। इसके अलावा शाम को सेंट्रल जेल टू के आसपास दिल्ली के एक सांध्यकालीन अखबार की प्रतियां बांटी। इसमें हालांकि आपत्तिजनक कुछ नहीं था मगर कबीर के दोहे अंतिम पेज पर लिखे गए थे।
विज्ञापन

देखिए, 'देशद्रोही' संत की एक झलक पाने कैसे उमड़ी भीड़!

5 of 7
खुफिया तंत्र ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सैकड़ों बसें खड़ी हैं और भी छोटे वाहन लगातार आ रहे हैं। अगर ये शहर के अंदर एंट्री करते हैं तो ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ सकती है। खुफिया विभाग ने इन वाहनों की लोकेशन ट्रेस कर पुलिस को रिपोर्ट कर दी, जिसके बाद पुलिस ने करीब 40 से अधिक बसें इंपाउंड कर लीं।
विज्ञापन

देखिए, 'देशद्रोही' संत की एक झलक पाने कैसे उमड़ी भीड़!

6 of 7
यूपी, बिहार, दिल्ली से आने वाली ये बसें सेक्टर 13, साउथ बाईपास, सेक्टर 9-11, पुलिस लाइन एरिया, शहर के आसपास के गांव जैसे गंगवा व मिरकां में खड़ी हुई थी। जब कुछ बसों को इंपाउंड किया गया तो कई चालक अपने वाहन मौके से खाली ही भगा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, 'देशद्रोही' संत की एक झलक पाने कैसे उमड़ी भीड़!

7 of 7
जिन बस चालकों की बसें इंपाउंड की गई उन्होंने पूछताछ में बताया है कि उन्हें गुरु पूर्णिमा पर्व पर सत्संग होने की बात कहकर गाड़ी बुक की गई थी। उन्हें इस मामले के बारे में जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें