फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों पर पुलिस ने भांजी लाठियां, देखिए क्रूरता भरी तस्वीरें

Thu, 01 Oct 2015 07:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 9
विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। देखिए पुलिस की क्रूरता बयां करती तस्वीरें।
विज्ञापन

कांग्रेसियों पर पुलिस ने भांजी लाठियां, देखिए क्रूरता भरी तस्वीरें

2 of 9
दरअसल बठिंडा में लुधियाना के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू अपने साथियों के साथ कृषि दफ्तर को ताला लगाने और प्रभावित मोर्चे पर बैठे किसानों का समर्थन करने पहुंचे थे। इस दौरान कांग्रेसियों ने विभाग के जिला मुख्यालय के शीशों से तोड़फोड़ की। साथ ही मेन गेट को भी तोड़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन

कांग्रेसियों पर पुलिस ने भांजी लाठियां, देखिए क्रूरता भरी तस्वीरें

3 of 9
इसके बाद कांग्रेसी डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के पास धरना लगाने को रवाना हुए ही थे तो पुलिस ने नेशनल हाईवे 64 को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया। वहीं कांग्रेसी गलियों से होते डीसी कार्यालय तक पहुंच गए। वहां पर उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर तैनात पुलिस फोर्स ने कांग्रेसियों को पहले समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वह न माने तो पुलिस ने उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर लाठियों से पीटा।

कांग्रेसियों पर पुलिस ने भांजी लाठियां, देखिए क्रूरता भरी तस्वीरें

4 of 9
इसमें सांसद बिट्टू की पगड़ी भी उतर गई। कुछ कांग्रेसियों को अंदरूनी चोटें भी आई हैं। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर कुछ समय बाद छोड़ दिया। डीसी कार्यालय के पास प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के हलका मौड मंडी के प्रभारी भूपिंदर सिंह गोरा स्थिति को भांपते मौके से निकल गए।

विज्ञापन

कांग्रेसियों पर पुलिस ने भांजी लाठियां, देखिए क्रूरता भरी तस्वीरें

5 of 9
किसानों नेताओं ने सांसद रवनीत बिट्टू की ओर से कृषि विभाग के जिला मुख्यालय में तोड़फोड़ की निंदा की। उन्होंने कहा कि जब तक पंजाब सरकार उनको कपास की फसल का उचित मुआवजा नहीं देती तब उनका मोर्चा जारी रहेगा। किसानों ने कहा कि वह किसी भी राजनीतिक पार्टी का अपने मोर्चे में दखल बर्दाश्त नहीं करेंगे।

विज्ञापन

कांग्रेसियों पर पुलिस ने भांजी लाठियां, देखिए क्रूरता भरी तस्वीरें

6 of 9
कांग्रेसियों की ओर से डीसी कार्यालय के पास प्रदर्शन करने के बारे में जिला पुलिस प्रशासन को पता चला तो उन्होंने नेशनल हाईवे 64 का पूरा ट्रैफिक रूट डायवर्ट कर दिया। प्रदर्शन की वजह से एक घंटे तक नेशनल हाईवे 64 प्रभावित रहा।
विज्ञापन

कांग्रेसियों पर पुलिस ने भांजी लाठियां, देखिए क्रूरता भरी तस्वीरें

7 of 9
इस संबंध में पुलिस ने कांग्रेसी सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, सरदूलगढ़ से विधायक अजीतइंदर सिंह मोफर, उनके बेटे बिक्रमजीत सिंह मोफर, कांग्रेसी खुशवाज सिंह जटाणा और भूपिंदर सिंह गोरा और 200 अज्ञात वर्करों पर कृषि मुख्यालय की सरकारी प्रॉपर्टी से तोड़फोड़, डीएसपी व अन्य पुलिस कर्मियों पर हमला करने के आरोप में दो विभिन्न मामले दर्ज किए हैं।

कांग्रेसियों पर पुलिस ने भांजी लाठियां, देखिए क्रूरता भरी तस्वीरें

8 of 9
बठिंडा जोन के आईजी बलवीर कुमार बावा ने बताया कि कांग्रेसियों की ओर से जब कृषि कार्यालय में दीवार फांदकर घुसने की कोशिश की जा रही थी तो वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने उनको रोकने की कोशिश की। इस दौरान कांग्रेसियों ने जबरदस्ती घुस वहां सरकारी प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाया।

विज्ञापन

कांग्रेसियों पर पुलिस ने भांजी लाठियां, देखिए क्रूरता भरी तस्वीरें

9 of 9
बावा ने बताया कि साथ ही कांग्रेसियों ने पंजाब पुलिस के कर्मियों पर हमला भी किया। उन्होंने बताया कि उक्त सभी कांग्रेसियों पर मुख्य खेतीबाड़ी अफसर और पंजाब पुलिस के डीएसपी गुरमेल सिंह की शिकायत पर दो विभिन्न मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें