फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस साल यहां बनेगा देश के सबसे ऊंचे रावण का रिकॉर्ड, तस्वीरें

Thu, 01 Oct 2015 07:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बराड़ा,अंबाला कैंट(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
इस साल फिर देश के सबसे ऊंचे रावण का रिकॉर्ड बनेगा। निर्माण कार्य आखिरी पड़ाव पर है। जानिए कहां बनेगा ये?
विज्ञापन

इस साल यहां बनेगा देश के सबसे ऊंचे रावण का रिकॉर्ड, तस्वीरें

2 of 6
देश के सबसे ऊंचे रावण के पुतले का निर्माण कार्य अंतिम पड़ाव में है। हरियाणा के अंबाला के बराड़ा के रामलीला क्लब के सदस्य इसे अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। जल्द ही यह पुतले का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इसे लोगों को दिखाने के लिए खड़ा कर दिया जाएगा और दशहरे के मौके पर इसका दहन किया जाएगा। इस बार पुतले की लंबाई 210 फुट रहेगी। हर साल रावण के पुतले की लंबाई 5 फुट बढ़ा दी जाती है। दहन से पांच दिन पूर्व बराड़ा महोत्सव के नाम से रंगारंग कार्यक्रम किया जाता है।
विज्ञापन

इस साल यहां बनेगा देश के सबसे ऊंचे रावण का रिकॉर्ड, तस्वीरें

3 of 6
रामलीला क्लब के संस्थापक तजेन्द्रि चौहान ने बताया कि इस वर्ष रावण के पुतले की ऊंचाई लगभग 210 फुट होगी। क्लब के प्रधान चौहान बताते है कि रावण के पुतले को बनाने में 35 क्विंटल लोहा, 25 क्विंटल बांस, कपड़ा 1500 मीटर, 1 हजार मीटर बोरी-टाट, सुतली ढाई  क्विंटल, 5 क्विंटल लेई, 3 क्विंटल फाइबर का उपयोग किया जा रहा है।

इस साल यहां बनेगा देश के सबसे ऊंचे रावण का रिकॉर्ड, तस्वीरें

4 of 6
उल्लेखनीय है कि रावण के सबसे बड़े पुतले की वजह से बराड़ा का दशहरा पिछले कई सालों से काफी मशहूर हो चुका है। समय बढने के साथ-साथ बराड़ा के रावण के पुतले की लंबाई भी बढ़ते-बढ़ते आज के समय लगभग 210 फुट हो चुकी है। रामलीला क्लब के संस्थापक व प्रधान तेजिन्द्र चौहान का कहना है कि उन्होंने वर्ष 1987 में रावण का पुतला बनवाना शुरू किया था। उस समय पुतले की लंबाई सामान्य पुतलों की जैसी थी। उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

विज्ञापन

इस साल यहां बनेगा देश के सबसे ऊंचे रावण का रिकॉर्ड, तस्वीरें

5 of 6
हर साल अपने हाथों से रावण का पुतला बनाने की कवायद शुरू हो चुकी थी। उन्होंने पुतले में कभी 5 कभी 10 फुट की ऊचाई में बढ़ोतरी की। इसके बाद वर्ष 1998 में 100 फुट का पुतला बनाया गया जोकि देश में सबसे ऊंचा पुतला था। इसे बनाने के लिए आगरा से विशेष कारीगर बुलाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल यहां बनेगा देश के सबसे ऊंचे रावण का रिकॉर्ड, तस्वीरें

6 of 6
इसके बाद से तो आगरा से मुस्लिम कारीगर इस पुतले को हर साल बनाने को आने लगे। वर्ष 2005 में यह पुतला 185 फीट तक पहुंच गया। इस समय इसको बनाने में लगभग दस लाख रूपये का खर्च आया। विश्व के सबसे ऊंचाई वाले पुतले को वर्ष 2011, 2013, 2014 में लिम्का बुक में दर्ज किया जा चुका है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें