फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती रैली में आए युवाओं पर जवानो ने भांजी लाठियां, जानिए क्यों?

Fri, 27 Oct 2017 09:16 AM IST
मोहित धूपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
सेना में भर्ती के लिए खुली रैली
सेना में भर्ती के लिए रैली चल रही है, जिसमें तीन राज्यों के हजारों युवा पहुंचे हुए हैं। लेकिन बुधवार को जवानो ने उन पर लाठियां भांजी, जानिए क्यों।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
सेना में भर्ती के लिए खुली रैली
दरअसल भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट के अंतिम दिन बुधवार को हरियाणवी छोरे बेकाबू हो गए। इस दौरान इन युवाओं ने जहां जमकर बवाल काटा, वहीं यहां मौजूद पुलिस वालों के साथ भी इन युवाओं की तीखी नोकझोंक और बहस हुई। चंडीगढ़ भर्ती मैदान में पहुंचे इन युवाओं ने इस दौरान खासा हंगामा किया और जबरदस्त हूटिंग भी की।
विज्ञापन

3 of 6
सेना में भर्ती के लिए खुली रैली
काफी देर तक तो सेना के जवान हुड़दंगी युवाओं को नियंत्रित करने में जुटे रहे, लेकिन हरियाणवी छोरों की हंगामेबाजी और बेकाबू होने लगी। हंगामा बढ़ता देखकर मजबूरन जवानों को उन पर डंडे चलाने पड़े। इन छोरों को काबू करने के लिए सेना के जवानों के भी खासे पसीने छूट गए। लाठियां भांजने के दौरान मौके पर भगदड़ का भी आलम बना रहा।

4 of 6
सेना में भर्ती के लिए खुली रैली
माहौल यह था कि सेना के जवान इन युवकों के पीछे डंडे लेकर भागते रहे। इस दौरान कई युवा सड़कों और मैदानों पर एक-दूसरे पर गिरते रहे। इसमें से कई युवकों को थोडे़-बहुत चोटिल भी हुए। ये माहौल सुबह से लेकर दोपहर तक जारी रहा।चंडीगढ़ में क्षेत्रीय सेना की भर्ती प्रक्रिया 23 अक्तूबर से शुरू हुई थी।
विज्ञापन

5 of 6
सेना में भर्ती के लिए खुली रैली
25 अक्तूबर तक छह राज्यों, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और जेएंडके के युवाओं को इस भर्ती केलिए आमंत्रित किया गया था। बुधवार तक चले छह राज्यों के युवाओं के लिए फिजिकल टेस्ट में 17 हजार से अधिक युवाओं ने भाग लिया। पहले दिन पंजाब और जम्मू के करीबन 3300, दूसरे दिन चंडीगढ़, दिल्ली व हिमाचल के लगभग 3810 युवा जुटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सेना में भर्ती के लिए खुली रैली
बुधवार को अंतिम दिन केवल हरियाणा के ही 9890 युवा भर्ती के लिए पहुंच गए। हरियाणा से आए हजारों की संख्या में पहुंचे इन युवाओं को नियंत्रित करने में सेना के जवानों के भी पसीने छूट गए। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ती गई, हालात बिगड़ते गए और लाठियां चलती गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें