फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: कैबिनेट मंत्री का घर घेरने जा रहीं वर्करों पर लाठीचार्ज, एक की बाजू टूटी

Mon, 30 Oct 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
मालेरकोटला में आंगनबाड़ी वर्करों और पुलिस में झड़प
मालेरकोटला में रविवार कोेे कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना के घर का घेराव करने जा रहीं आंगनबाड़ी मुलाजिमों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इस दौरान आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन की जिलाध्यक्ष की लाठी लगने से बाजू टूट गई। इससे गुस्साई वर्करों ने मंत्री के घर के बाहर ही  राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ दो घंटे रोष प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

2 of 5
मालेरकोटला में आंगनबाड़ी वर्करों और पुलिस में झड़प
इसका नेतृत्व आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन (सीटू) की राष्ट्रीय अध्यक्ष ऊषा रानी और जिलाध्यक्ष गुरमेल कौर बिंजोकी ने किया। यूनियन की जिलाध्यक्ष गुरमेल कौर ने कहा कि राज्य सरकार के प्री प्राइमरी कक्षाएं शुरू करने के फैसले के खिलाफ वह रविवार को कैबिनट मंत्री रजिया सुल्ताना के घर को घेरने जा रही थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोका और उन पर न केवल लाठियां चलाईं, बल्कि गाली-गलौच भी किया। इस दौरान लाठी लगने से उनकी बाजू टूट गई। 
विज्ञापन

3 of 5
मालेरकोटला में आंगनबाड़ी वर्करों और पुलिस में झड़प
यूनियन की राष्ट्रीय अध्यक्ष ऊषा रानी ने कहा कि राज्य सरकार ने तीन से छह साल के बच्चों के लिए प्री प्राइमरी कक्षाएं शुरू करने का जो फैसला किया है, इससे सूबे की 53 हजार वर्करों और हेल्परों का रोजगार प्रभावित होगा। सरकार उनकी रोजी रोटी छीनना चाहती है, जिसे वे किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेंगी। 

4 of 5
मालेरकोटला में आंगनबाड़ी वर्करों और पुलिस में झड़प
उन्होंने कहा कि प्री प्राइमरी कक्षाएं शुरू होने से सूबे में चल रहे 26656 आंगनबाड़ी केंद्र बंद हो जाएंगे और आईसीडीएस की सेवाएं भी प्रभावित होंगी। उन्होंने मांग की है कि राज्य सरकार अपना फैसला तुरंत वापस ले।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मालेरकोटला में आंगनबाड़ी वर्करों और पुलिस में झड़प
यूनियन अध्यक्ष हरगोबिंद कौर और ऊषा रानी ने बताया कि कैबिनेट मंत्री सुल्ताना ने यूनियन के वफद को भरोसा दिलाया है कि एक हफ्ते के भीतर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से बात कर मसले का हल निकाला जाएगा। इस दौरान आंगनबाड़ी मुलाजिम बलजीत कौर, लाभ कौर, शीला रानी फाजिल्का, जसवीर कौर बठिंडा, कुलजीत कौर, बलवीर कौर, गुरसिमरत कौर, दलजीत कौर, गुरमीत कौर गोनियाना, यशवंत कौर भीखी और दलजीत कौर बरनाला भी मौजूद थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें