फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के लिए फरहान अख्तर ने कही ऐसी बात, जावेद अख्तर को प्राउड होगा

Mon, 30 Oct 2017 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
एक्टर प्रोड्यूसर फरहान अख्तर
मशहूर एक्टर प्रोड्यूसर फरहान अख्तर ने महिलाओं के लिए ऐसी बात कही, जिसे सुनकर खूब तालियां बजीं। पिता जावेद अख्तर को भी प्राउड होगा। आप भी सुनिए...
विज्ञापन

2 of 5
एक्टर प्रोड्यूसर फरहान अख्तर
दरअसल, चंडीगढ़ स्थित पेक यूनिवर्सिटी में हर साल होने वाले पेक फेस्ट में फरहान अख्तर ने अपने लाइव बैंड के साथ जबरदस्त प्रस्तुति देकर हजारों विद्यार्थियों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। हल्की सर्दी में खुले आसमान के नीचे स्टूडेंट्स ने भी फरहान की प्रस्तुति का जमकर लुत्फ उठाया। जिस तरह से फरहान ने स्टूडेंट्स को झुमाया, उसी तरह स्टूडेंट्स ने भी खुले हाथों से उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

3 of 5
एक्टर प्रोड्यूसर फरहान अख्तर
देर रात तक फरहान अख्तर के गीतों का दौर पेक में चलता रहा। वहीं म्यूजिक की मस्ती मे झूमते पेक को फरहान अख्तर ने बराबरी का संदेश भी दिया। फरहान ने कहा कि असली मर्द बनो और औरत को बराबर ओहदा देने की कसम खाओ। फरहान ने रेप और महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ अभियान ‘मर्द’ (मैन अंगेस्ट रेप एंड डिसक्रिमिनेशन) चला रखा है।

4 of 5
एक्टर प्रोड्यूसर फरहान अख्तर
फरहान ने कहा. . .लड़के जरा ध्यान दें,  जिनकी आंखें हैं जगमगाती हुई, जैसे गहरी शराफत की एक रोशनी, जिसके अंदाज में एक तहजीब है, जिसके लिहाज में नमी है, शब्दों में तमीज है, जिसके दिल में और बातों में औरत के प्रति पूरी इज्जत है, औरत केआत्मसम्मान का जिसको हर पल सम्मान है, जो कभी एक पल भी नहीं भूलता वो एक अलग इंसान है, जिसमें गर्व भी है आत्मविश्वास भी है, वो अगर पास है, वो अगर साथ है, उसके होने से औरत को अपनी सुरक्षा का अहसास है, जो औरत का सच्चा साथी है, दोस्त है, हमदर्द है, वही असली मर्द है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एक्टर प्रोड्यूसर फरहान अख्तर
किसी भी यूनिवर्सिटी के कैंपस में प्रस्तुति देने के लिए फरहान स्टूडेंट्स के बीच काफी मशहूर हैं। अपने चिर परिचित अंदाज में फरहान ने स्टेज पर आते ही कहा, हैलो चंडीगढ़, हाऊ आर यू पैक. . .और शुरू किया. . .दिलों में अपनी बातें लेकर चल रहे हो, तो जिंदा हो तुम. . .इसके बाद फरहान ने अपने चर्चित गाने  मैं ऐसा क्यूं हूं. . .सोचा है. . .सुनाकर हजारों की भीड़ को झुमाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें