एक्सटेंशन लेक्चरर के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। इस दौरान करीब 500 पुलिस के जवान, दो वॉटर कैनन, स्पेशल पर्पस व्हीकल्स तैनात की गई थी, तस्वीरें
विज्ञापन
2 of 5
खट्टर सरकार के खिलाफ एक्सटेंशन लेक्चरर्स का फूटा गुस्सा
- फोटो : अमर उजाला
पंचकूला-चंडीगढ़ बॉर्डर पर करीब चार घंटे चार घंटे तक पुलिस व एक्सटेंशन लेक्चर्रस के बीच टकराव जार रहा। जैसे ही एक्सटेंशन लेक्चर्रस ने विधानसभा की ओर कूच करने का प्रयास किया तो चंडीगढ़ व पंचकूला पुलिस के जवानों ने एक्सटेंशन लेक्चरर पर हल्का लाठी चार्ज किया। इसके बावजूद जब एक्सटेंशन लेक्चरर नहीं माने तो पुलिस ने वॉटर कैनन का प्रयोग किया। इसमें कई महिला एक्सटेंशन लेक्चरर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
3 of 5
खट्टर सरकार के खिलाफ एक्सटेंशन लेक्चरर्स का फूटा गुस्सा
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश की खट्टर सरकार के खिलाफ वीरवार को हजारों की संख्या में लेक्चरर्स ने शिक्षा सदन से लेकर पंचकूला व चंडीगढ़ बॉर्डर तक पैदल मार्च निकाला। पैदल मार्च करते हुए लेक्चररों ने हरियाणा सरकार की शिक्षक विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं, शिक्षकों ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर व भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। लंबित मांगों के लिए एक्सटेंशन लेक्चर्रस 13 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इससे पहले भी कई बार एक्सटेंशन लेक्चरर आमरण अनशन, धरना प्रदर्शन करते हुए डीसी, विधायक, सांसद, शिक्षा मंत्री तथा मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप चुके हैं। इसके बावजूद सरकार की ओर से आश्वासन के अलावा कुछ हासिल नहीं हुआ।
4 of 5
खट्टर सरकार के खिलाफ एक्सटेंशन लेक्चरर्स का फूटा गुस्सा
- फोटो : अमर उजाला
लेक्चरर्स का कहना है कि सरकार शिक्षकों के शोषण पर उतर आई है। एक्सटेंशन लेक्चर्रस ने कहा कि वे 7 वर्षों से राजकीय महाविद्यालयों में काम कर रहे है। शिक्षा विभाग 250 रुपये प्रति लेक्चर के हिसाब से देता है। इस तरह दिन में केवल 3 से 4 लेक्चरर ही मिलते हैं। कई लेक्चररों को केवल 2 से 3 लेक्चर ही लगाने को मिलते हैं। एसोसिएशन ने कहा कि यदि सरकार हमारी मांगों को गंभीरता से नहीं लेगी तो धरना प्रदर्शन आने वाले दिनों में विस्तृत रूप धारण करेगा।
खट्टर सरकार के खिलाफ एक्सटेंशन लेक्चरर्स का फूटा गुस्सा
- फोटो : अमर उजाला
शिक्षा सदन से पंचकूला-चंडीगढ़ बॉर्डर पुलिस छावनी में तबदील
ऑल हरियाणा एक्सटेंशन लेक्चरर एसोसिएशन के लेक्चरर्स की ओर से 12 महीने के लिए निर्धारित वेतन, डेपुटेशन के विरुद्ध ट्रांसफर न किए जाने और एक्सटेंशन लेक्चरर के पद को रिक्त न समझने की मांगें पूरी न होने पर हरियाणा सरकार के खिलाफ दिनभर धरना प्रदर्शन जारी रहा। एक्सटेंशन लेक्चरर शिक्षा सदन से शालीमार चौके से सेक्टर-17/18 के राउंड अबाउट से होते हुए पंचकूला व चंडीगढ़ बॉर्डर पहुंचे। इस दौरान यह इलाका पूरी तरह पुलिस छावनी में तबदील रहा।