फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरमेहर को लेकर चल रहे विवाद पर पहली बार मां ने दिया बड़ा बयान, ये कहा

Fri, 03 Mar 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 10
मीडिया से रूबरू हुईं गुरमेहर - फोटो : File Photo
गुरमेहर कौर को लेकर चल रहे हंगामे पर उसकी मां राजविदंर कौर ने पहली बार बातचीत की। उन्होंने बेटी के पक्ष में बयान दिया और बड़ी बात कही।
विज्ञापन

2 of 10
गुरमेहर
गुरमेहर की मां राजविंदर कौर ने कहा है कि उनकी बेटी ने कुछ गलत नहीं कहा और उसके बयान पर राजनीति न की जाए। राजविंदर कौर ने कहा कि वह एक बच्ची है, उसकी भावनाएं सच्ची हैं, जिसकी लोगों को कद्र करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गुरमेहर ने बहुत संजीदगी से अपनी बात एक पोस्ट व वीडियो के जरिए पहले भी कही थी और अब भी कही है। गुरमेहर ने अपने वीडियो में शांति का संदेश दिया है और उसकी बात को उसी ढंग से लेना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 10
गुरमेहर कौर
राजविंदर कौर ने कहा कि गुरमेहर देश का सम्मान करती है और इसी को ध्यान में रखते हुए उसने अपनी बात कही थी। वहीं गुरमेहर कौर अपने घर जालंधर पहुंची तो यहां उन्होंने पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने मुझे सपोर्ट किया, उनका धन्यवाद। अब मैं अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखना चाहती हूं, इसलिए दोबारा अपने इंस्टीट्यूट पढ़ने के लिए चली जाऊंगी।

 

4 of 10
gurmehar kaur - फोटो : बीबीसी
गुरमेहर अर्बन इस्टेट फेस टु जालंधर में कोठी नंबर 114 में रहती हैं। उनकी मां राजविंदर कौर आबकारी व कराधान विभाग की उच्च अधिकारी हैं। गुरमेहर कौर मंगलवार रात ही दिल्ली से जालंधर पहुंचीं। स्थानीय पुलिस की ओर से दो मुलाजिम उनकी सिक्योरिटी में तैनात कर दिए गए हैं। दिन भर मीडियाकर्मी उनकी कोठी के बाहर इंतजार करते रहे। शाम करीब पांच बजे गुरमेहर कौर चंद सेकेंड के लिए कोठी से बाहर निकली, वह तनाव में नजर आ रही थीं।
विज्ञापन

5 of 10
gurmehar kaur - फोटो : बीबीसी
गुरमेहर के दादा कमलजीत सिंह भी उसका समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बच्ची बहादुर है। वह यदि घर आई है तो डर कर नहीं, बल्कि उनके बयान पर हो रही सियासत व सोशल मीडिया पर मिल रही धमकियां इसका कारण हैं। वह इस मामले को अब छोड़ना चाहती है। वह अपनी पढ़ाई करने के लिए दिल्ली जाएगी, लेकिन पुलिस प्रोटेक्शन के साथ और मामले को लेकर जो कुछ तमाशा हो रहा है, वह देश को शोभा नहीं देता है।
विज्ञापन

6 of 10
gurmehar kaur
बता दें कि गुरमेहर कौर कारगिल युद्ध में शहीद हुए कैप्टन मंदीप सिंह की बेटी हैं। वे पंजाब की रहने वाली हैं और इसकी मां रविंद्र कौर पंजाब सरकार के एक्साइज और टैक्सेशन डिपार्टमेंट में काम करती हैं। गुरमेहर का जन्म पंजाब के जालंधर में हुआ। उनकी स्कूली शिक्षा जालंधर कैंट स्थित सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल से हुई। आजकल वे दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज में लिटरेचर की पढ़ाई कर रही हैं।
विज्ञापन

7 of 10
गुरमेहर कौर, रामजस कॉलेज, एबीवीपी
गुरमेहर कौर को लेकर छिड़े विवाद के पीछे रामजस कॉलेज में हुई AISA और ABVP के छात्रों का झगड़ा है। जिसे लेकर गुरमेहर ने ABVP के खिलाफ सोशल मीडिया पर मुहिम छेड़ दी। गुरमेहर कौर 22 फरवरी को अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर एक फोटो पोस्ट की। फोटो में गुरमेरहर के हाथ में एक कागज है। जिस पर उसने लिखा है, ''मैं दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ती हूं। ABVP से नहीं डरती। मैं अकेली नहीं हूं। भारत का हर स्टूडेंट मेरे साथ है।

8 of 10
gurmehar kaur
गुरमेहर ने इस पोस्ट के नीचे हैशटैग #StudentsAgainstABVP लिखा। गुरमेहर ने लिखा था कि ABVP के निर्दोष स्टूडेंट्स पर किया गया अटैक परेशान करने वाला है और इसे रोका जाना चाहिए। यह अटैक प्रोटेस्ट कर रहे लोगों पर नहीं था, बल्कि यह लोकतंत्र के हर उस विचार पर हमला था, जो हर भारतीय के दिल के करीब है। यह आदर्शों, आजादी और देश के हर शख्स के अधिकारों पर हमला था।'

9 of 10
gurmehar kaur
गुरमेहर आगे लिखती हैं, ''जो पत्थर तुम फेंकते हो, वह हमारे शरीरों को चोट पहुंचाते हैं, लेकिन ये हमारे आदर्शों को चोट नहीं पहुंचा सकते। यह प्रोफाइल पिक्चर डर के, निरंकुशता के खिलाफ विरोध जाहिर करने का मेरा अपना तरीका है। गुरमेहर का ये संदेश काफी वायरल हो रहा है। वहीं, इसक लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया। कईयों ने उनकी खिलाफत की तो कई लोग उनके हक में बोले।
विज्ञापन

10 of 10
gurmehar kaur
इस बीच गुरमेहर कौर को गैंगरेप की धमकियां मिलने लगी थी। जिसे लेकर गुरमेहर की ओर से दो लिखित शिकायत आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालिवाल को दी गई। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने गुरमेहर को रेप की धमकी पर केज दर्ज कर लिया है। कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। अब गुरमेहर कौर का कहना है कि वे दिल्ली छोड़कर जा रही हैं। वे काफी डरी हुई हैं और अब उन्हें कुछ नहीं कहना है। उन्हें अकेला छोड़ दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें