हरियाणा के पंचकूला में सेक्टर-पांच में शिक्षा सदन का घेराव करने जा रहे प्रदेशभर के कंप्यूटर शिक्षकों को बेला विस्टा चौक के पास घेरकर पुलिस ने जमकर लाठी बरसाई।
विज्ञापन
PICS: पुलिस ने कंप्यूटर शिक्षकों को जमकर पीटा
2 of 9
शिक्षा सदन का घेराव करने जा रहे प्रदेशभर के कंप्यूटर शिक्षकों को बेला विस्टा चौक के पास घेरकर पुलिस ने दो बार जमकर लाठी बरसाई। किसी का सिर फटा तो किसी को अंदरूनी चोटें आईं। 15 शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि इतने ही शिक्षकों को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन
PICS: पुलिस ने कंप्यूटर शिक्षकों को जमकर पीटा
3 of 9
घायलों से सबसे ज्यादा उन शिक्षकों की है, जो पांच दिनों से आमरण अनशन पर बैठे थे। सभी घायलों को पंचकूला के सेक्टर छह स्थित जनरल अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से रोहतक के उमेश को शाम को पीजीआई रेफर करना पड़ा। ये तमाम शिक्षक निजी कंपनियों के अधीन कांट्रैक्ट पर काम कर रहे हैं।
PICS: पुलिस ने कंप्यूटर शिक्षकों को जमकर पीटा
4 of 9
प्रदेश सरकार द्वारा आश्वासन मिलने के बाद भी मांगें पूरी नहीं होने पर पांच दिनों से आमरण अनशन पर बैठे करीब 50 शिक्षकों के साथ प्रदेशभर से आए कंप्यूटर शिक्षक शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे शिक्षा सदन का घेराव करने निकले थे।
विज्ञापन
PICS: पुलिस ने कंप्यूटर शिक्षकों को जमकर पीटा
5 of 9
पुलिस ने उन्हें बेला विस्टा चौक के पास रोक लिया, लेकिन शिक्षक लगातार आगे बढ़ने की कोशिश करते रहे। आखिरकार, पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। बर्बरता इस कदर दिखी कि महिला कंप्यूटर शिक्षिकाओं को भी पुलिस ने खदेड़कर कर पीटा।
विज्ञापन
PICS: पुलिस ने कंप्यूटर शिक्षकों को जमकर पीटा
6 of 9
महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी होने के बावजूद पुरुष पुलिसकर्मियों ने भी उन्हें पीटा। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारें की, जिससे गिरकर कई महिला शिक्षिकाएं भी चोटिल हुईं। इन शिक्षिकाओं के साथ उनके छोटे बच्चे भी थे और लाठीचार्ज के दौरान उन्हें भी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
PICS: पुलिस ने कंप्यूटर शिक्षकों को जमकर पीटा
7 of 9
बेला विस्टा चौक के पास कंप्यूटर शिक्षकों पर पुलिस ने दो बार लाठीचार्ज किया। पहली बार शिक्षकों को रोकने के लिए लाठीचार्ज हुआ तो कुछ देर मामला शांत रहा, लेकिन पुलिसकर्मियों की बर्बरता के विरोध में शिक्षक पीछे हटने का नाम नहीं ले रहे थे तो पुलिस ने दोबारा खदेड़कर पीटा और वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया।
PICS: पुलिस ने कंप्यूटर शिक्षकों को जमकर पीटा
8 of 9
कई कंप्यूटर शिक्षकों के सीने पर चोट आईं, जबकि एक कंप्यूटर शिक्षक का पांव टूट गया। जनरल अस्पताल में दाखिल गंभीर रूप से घायलों में यमुनानगर की रजिया सुल्तान, सोनीपत के दिनेश, अंबाला के बलविंदर शामिल हैं।
सिक्योरिटी के नाम पर प्रति शिक्षक 24 हजार रुपये की वसूली समेत सात-आठ माह से वेतन तक नहीं मिलने, बच्चों को कंप्यूटर की किताबें भी उपलब्ध नहीं करवाए जाने, महिला अध्यापकों को मातृत्व अवकाश तक नहीं मिलने और ट्रेनिंग के नाम पर भी शिक्षकों से अवैध वसूली करने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं।