फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी के लिए सबसे हसीन पल थे वो 10 दिन, जाह्नवी और खुशी नहीं जानती, बोनी भी चौंक गए थे

Sun, 24 Feb 2019 09:34 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया
आज बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी की पहली बरसी है। इस मौके पर हम आपको बता रहे हैं, 'चांदनी' की जिंदगी के उन 10 दिनों के बारे में, जिनके बारे में जानकर जाह्नवी और खुशी हैरान रह जाएंगी...
विज्ञापन

2 of 7
sridevi - फोटो : social media
हरियाणा के पूर्व मंत्री विनोद शर्मा की पत्नी शक्ति रानी श्रीदेवी की पहली बरसी पर उनके साथ बिताए वो 10 दिन याद कर रही हैं। उन्होंने बताया कि एक मई 1993...'रूप की रानी' ने पहली बार चंडीगढ़ में कदम रखा तो उन्हें खुद भी नहीं पता था कि ये ट्रिप उनकी जिंदगी के यादगार लम्हें बन जाएंगे। श्रीदेवी चंडीगढ़ में मूवी 'चांद का टुकड़ा' की शूटिंग करने के लिए दस दिन रुकी थीं। यह फिल्म 1994 में रिलीज हुई। इस फिल्म की शूटिंग रॉक गार्डन में हुई थी।
विज्ञापन

3 of 7
sridevi - फोटो : file photo
शक्ति रानी ने बताया कि वो 10 दिन श्रीदेवी के दिल के बेहद करीब थे। इस दौरान श्रीदेवी ने उनके घर सेक्टर-9 में डिनर किया था। जब चांद का टुकड़ा फिल्म की कास्ट खासकर श्रीदेवी, सलमान खान और सावन कुमार उनके घर आए तो वे बेहद आम इंसान बन कर आईं। उनमें कोई सेलीब्रिटी वाला घमंड नहीं था। वे शहर में एक बार ही आई थीं और उन्हें चंडीगढ़ से खास लगाव हो गया था। श्रीदेवी बेहद अच्छी और शानदार अदाकार थीं।

4 of 7
sridevi
डिनर में पंजाबी खाना बेहद पसंद किया था...
शक्ति रानी ने बताया कि जब श्रीदेवी सिटी में आईं थीं तो उन्होंने उन्हें घर पर आमंत्रित किया था। वे पूरी स्टारकास्ट के साथ आईं डिनर पर। इस डिनर में श्रीदेवी को उन्होंने पंजाबी डिश ही परोसी थीं, जिसे उन्होंने बेहद पसंद किया था। उन्हें यह पल आज भी याद हैं। उस दिन के बाद जब तक श्रीदेवी शहर में रहीं, वे हर दिन उनसे मिलीं थीं। अपनी फेवरेट अदाकारा को डिनर करवाने उसके फैन के लिए एक सपने जैसा है। ऐसा ही कुछ मेरे साथ हुआ। उनके लिए डिनर बनाने में मुझे बेहद खुशी हुई।
विज्ञापन

5 of 7
sridevi
बहुत अच्छी दोस्त बन गई थीं
शक्ति रानी बताती हैं कि चंडीगढ़ से जाने के बाद श्रीदेवी उन्हें भूली नहीं। उनसे मेरी अच्छी दोस्ती हो गई थीं और वे मुंबई और चेन्नई में भी उनसे मिली थीं। चांद का टुकड़ा फिल्म की दो दिन की शूटिंग रॉक गार्डन में भी हुई। इस दौरान अभिनेत्री श्रीदेवी रॉक गार्डन के रचयिता नेकचंद से भी मिली थीं। पद्मश्री नेकचंद के बेटे अनुज सैनी ने बताया कि जब भी शूटिंग से श्रीदेवी फ्री होती थीं, तो वे उनके पिता के साथ खूब गप्पे मरती थीं।
विज्ञापन

6 of 7
sridevi
शिवालिक व्यू के स्वीट शूट में रहीं सात दिन
उस जमाने में सिटी का एक मात्र मशहूर होटल था शिवालिक व्यू सेक्टर-17, जहां बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी ने अपनी स्टार कास्ट सलमान खान एवं निर्देशन सावन कुमार के साथ स्टे किया। उस समय शिवालिक व्यू के जीएम रहे शशि कपूर ने बताया कि चांद का टुकड़ा फिल्म की शूटिंग में श्रीदेवी उनके होटल की स्पेशल गेस्ट थीं। वे बेहद खूबसूरत और आम जिंदगी जीने वाली थीं। वे होटल में बेहद साधारण सा खाना खाती थीं, खासकर उबली सब्जियां ही वे अपने कमरे में मंगवाती थीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
sridevi
लुधियाना में श्रीदेवी ने डांस परफार्मेंस दी थीं
1994 में लुधियाना में पंजाब पुलिस विभाग की ओर से श्री देवी नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें बॉलीवुड अदाकारा श्रीदेवी ने डांस परफार्मेंस दी थीं। इस मंच पर सिंगर और कंपोजर नरेश जैकब ने उनके साथ मंच साझा किया था। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में अदाकारा के साथ बिताया वह पल उन्हें हमेशा याद है और रहेगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें