पूजा बेदी (Pooja Bedi) ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड मानेक कॉन्ट्रैक्टर (Maneck Contractor) से सगाई कर ली है । सगाई कर पूजा ने अपने फैंस को चौंका दिया है । खबरों की मानें तो पूजा ने वैलेंटाइन्स डे के दिन मानेक से सगाई की । पूजा और मानेक की सगाई की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं ।
विज्ञापन
2 of 6
pooja bedi
पूजा बेदी शादी कब करेंगी, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है । पूजा बेदी (Pooja Bedi) ने अपनी सगाई की जानकारी 17 फरवरी को एक अंग्रेजी न्यूजपेपर से बातचीत के दौरान दी । पूजा बेदी (Pooja Bedi) का साल 2003 में फरहान फर्नीचरवाला से तलाक हो गया था ।
विज्ञापन
3 of 6
pooja bedi
पूजा बेदी बॉलीवुड एक्टर कबीर बेदी (Kabir Bedi) की बेटी हैं । पूजा बेदी (Pooja Bedi) और मानेक कॉन्ट्रेक्टर (Maneck Contractor) द लॉरेंस स्कूल सनावर से पढ़े हुए हैं । यहां मानेक पूजा से तीन साल सीनियर थे । मानेक गोवा के रहने वाले हैं ।
4 of 6
pooja bedi
50 साल के मानेक लंबे समय से पूजा को डेट कर रहे थे । दोनों साथ में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो शेयर करते रहते थे । पूजा की पहली शादी 12 साल तक चली थी । पूजा की एक बेटी आलिया फर्नीचरवाला (Aalia Furniturewalla) और बेटा उमर इब्राहिम भी है।
विज्ञापन
5 of 6
pooja bedi
आलिया फर्नीचरवाला (Aalia Furniturewalla) बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं । आलिया निर्देशक नितिन कक्कड़ की फिल्म 'जवानी जानेमन' में सैफ अली के साथ दिखेंगी । फिल्म की कहानी 40 साल के एक व्यक्ति और उसकी बेटी के रिश्तों पर आधारित है । आलिया फिल्म में सैफ की बेटी के किरदार निभाएंगी ।
बता दें कि पूजा बेदी के पिता कबीर बेदी ने अपने 70वें जन्मदिन पर 29 साल छोटी मॉडल परवीन दुसांज से शादी कर ली थी । कबीर बेदी की पहली शादी डांसर प्रोतिमा बेदी से हुई, जिससे उनकी बेटी पूजा बेदी और बेटा सिद्धार्थ हुए। प्रोतिमा से रिश्ते खराब होने के बाद कबीर ने ब्रिटिश फैशन डिजाइनर सुसैन हम्फ्रेस से की। कबीर ने 1990 में सुसैन से तलाक ले लिया था ।