फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों से लड़ते शहीद हुए मेजर का अंतिम संस्कार, पत्नी हुई बेसुध, देखिए ऐसा था माहौल

Thu, 16 Feb 2017 11:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 10
मेजर सतीश दहिया का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से लड़ते शहीद हुए मेजर को नम आखों से अंतिम विदाई दी गई। शहीद के अंतिम संस्कार पर सभी रोए, देखिए...
विज्ञापन

2 of 10
मेजर सतीश दहिया का अंतिम संस्कार
जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकियों से लोहा लेते शहीद हुए 32 वर्षीय मेजर सतीश दहिया का हरियाणा के नारनौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन

3 of 10
मेजर सतीश दहिया का अंतिम संस्कार
बता दें हरियाणा में नारनौल के रहने वाले 32 वर्षीय मेजर सतीश दहिया मंगलवार शाम को हुई मुठभेड़ में घायल हो गए थे। उन्हें श्रीनगर के बेस अस्पताल लाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

4 of 10
मेजर सतीश दहिया का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
इस हमले में सीआरपीएफ की 45वीं बटालियन के कमांडिंग अफसर चेतन कुमार चीता समेत 10 जवान जख्मी हुए हैं। इनमें से भी दो की मौत हो गई है। वहीं, चार आतंकियों को मार गिराया गया है।
विज्ञापन

5 of 10
मेजर सतीश दहिया का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
नांगल चौधरी खंड के गाव बनिहाड़ी निवासी शहीद मेजर सतीश दहिया हंदवाड़ा ऑपरेशन को लीड कर रहे थे और वे 13 राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात थे। वे सात साल पहले सेना में शामिल हुए थे। वे अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। गांव में मेजर के शहीद होने का समाचार मिलते ही मातम पसर गया। पहले घायल होने खबर आई और मंगलवार शाम को ही उनकी मौत की खबर आई।
विज्ञापन

6 of 10
मेजर सतीश दहिया की बेटी - फोटो : अमर उजाला
खबर मिलते ही घर में चीख पुकार मच गई। मां बाप और पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। बुधवार सुबह गांव बनिहाड़ी समेत आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग उनके घर पहुंच गए। शहीद मेजर सतीश दहिया के अपने पीछे तीन साल की मासूम बच्ची प्रिया को छोड़ गए।
विज्ञापन

7 of 10
मेजर सतीश दहिया की पत्नी - फोटो : अमर उजाला
सतीश के पिता 62 वर्षीय अचल सिंह मोदी नगर में पहले व्यापार करते थे। वहीं अब वे अपनी पत्नी अनीता देवी के साथ गांव में ही रह रहे थे। शहीद मेजर की पत्नी व बेटी भी गांव में ही रहती हैं।

8 of 10
मेजर सतीश दहिया
शहीद सतीश दहिया ने प्रारंभिक शिक्षा बनिहाड़ी के राजकीय स्कूल से की। वहीं दस जमा दो की शिक्षा उन्होंने उत्तर प्रदेश के मोदी नगर से प्राप्त की। इसके बाद शहीद ने राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर से एमए अंग्रेजी विषय में की। 2008 में बतौर कमीशन वे सेना में लेफ्टिनेंट पद पर भर्ती हुए। सेना द्वारा उन्हें 2009 में बहादुरी पुरस्कार भी दिया गया। फरवरी 2011 में उनकी शादी सुजाता चौधरी के साथ हुई, जो एक घरेलू महिला हैं। 2012 में प्रमोशन पाकर वे मेजर बने।

9 of 10
मेजर सतीश दहिया
पत्नी सुजाता के साथ सात जन्मों का बंधन मेजर ने फर्ज पर कुर्बान कर दिया। देश के लिए शहादत पाने वाले पति की वीरांगना के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। पत्नी की जुबान पर सिर्फ एक ही शब्द है। मैं अब क्या करूं मेरी तो जिंदगी ही खत्म हो गई। मैंने अपना पति देश के लिए कुर्बान कर दिया। अब कुछ नहीं है हमारे पास देश को देने के लिए।
विज्ञापन

10 of 10
मेजर सतीश दहिया का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
मेजर सतीश दहिया के शहीद होने के बाद अब घर में मां-बापा, पत्नी सुजाता और चार साल की बेटी है। बच्ची को क्या मालूम कि अब उसके पापा कभी लौट कर नहीं आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें