टीचर अपनी 7 साल की बेटी को पीठ पर बांधकर नहर में कूद गई और दोनों की मौत हो गई। आखिर उसे ऐसा क्यों किया, असलियत सामने आई तो पुलिस हैरान रह गई।
विज्ञापन
2 of 6
बेटी को पीठ पर बांधकर नहर में क्यों कूदी टीचर
घटना हरियाणा के रेवाड़ी की है। एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका ने अपनी सात साल की बेटी को चुन्नी से पीठ में बांधकर जेएलएन नहर में छलांग लगा दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। वहीं मृतका के पिता लख्मीचंद ने पति, सास व ससुर के खिलाफ मारपीट और आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
3 of 6
बेटी को पीठ पर बांधकर नहर में क्यों कूदी टीचर
उधर शिक्षिका के पिता लख्मीचंद ने बताया कि उनकी बेटी सरिता की शादी सेक्टर-3 युवक से हुई थी। सरिता प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थी, लेकिन सरिता का पति अनुभव शराब वगैरह पीने का आदी है, जिसकी वजह से घर में अक्सर झगड़ा रहता था। साथ ही सास-ससुर की तरफ से दहेज को लेकर भी दबाव बनाया जा रहा था। इस कारण उसने मजबूर होकर अपनी जान दे दी।
4 of 6
बेटी को पीठ पर बांधकर नहर में क्यों कूदी टीचर
सतेंद्र श्योराण, एसएचओ, कसौला थाना ने बताया कि बुधवार को एक व्यक्ति ने पुलिस को नहर में किसी महिला के कूदने की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नहर में तलाश शुरू की। लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। गोताखोर की भी मदद ली गई। कई घंटों की मशक्कत के बाद भी कुछ पता नहीं लग सका। इसके बाद गांव फिदेडी से गोताखोर तख्त सिंह और उनके साथियों को बुलवाया गया।
विज्ञापन
5 of 6
बेटी को पीठ पर बांधकर नहर में क्यों कूदी टीचर
दोपहर दो बजे एक बार फिर से तलाश शुरू की गई। कड़ी मशक्कत के बाद करीब तीन बजे नहर में पुल के नीचे महिला का शव मिला। महिला की पीठ पर करीब सात वर्षीय एक बच्ची भी बंधी थी। जांच में पता लगा कि मृतका सेक्टर-3 निवासी सरिता है। पीठ पर बंधी बच्ची उसकी बेटी है। महिला रेवाड़ी के ही गांव फदनी की रहने वाली बताई जा रही है। वह एक निजी स्कूल में टीचर थी।
बताया जा रहा है कि महिला ने बेटी के साथ नहर में छलांग लगाई है। पुख्ता तौर पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कहा जाएगा। परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं। जल्द ही मौत के कारणों का खुलासा किया जाएगा।
- सतेंद्र श्योराण, एसएचओ, कसौला थाना