इधर बाल गिर और उधर आंसू, शहीद की पत्नी और उसके बेटे का मुंडन देखकर पूरा पंडाल रो दिया। तस्वीरें इतनी दर्दनाक हैं, आप देख पाओगे।
विज्ञापन
2 of 7
शहीद की पत्नी और बेटे का मुंडन
मामला हरियाणा के करनाला का है। रविवार को एक सैनिक की विधवा अतिथि अध्यापक मैना देवी ने अपने सात साल से बेटे चिराग के साथ मुंडन कराया। महिला अध्यापक के मुंडन के दौरान सभी की आंखें नम हो गई, इस दौरान सैलुन कर्मचारी मशीन से मुंडन करता रहा, जबकि अतिथि अध्यापकों से भरा पूरा पंडाल रो पड़ा। इस दौरान प्रदेश व केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
3 of 7
शहीद की पत्नी और बेटे का मुंडन
मुंडन पक्की नौकरी की मांग और सरकार के खिलाफ रोष जाहिर करने के लिए कराया गया। वहीं मुंडन कराने वाली महिला ने चेताया है कि अगर उसकी मांग पूरी नहीं की गई तो वह इच्छा मृत्यु की मांग करेगी। मुंडन होने के बाद हजारों की संख्या में अतिथि अध्यापकों ने सीएम ऑफिस के बाहर जमकर बवाल काटा। अध्यापक डीसी से मिलने की मांग पर अड़े रहे, हालांकि शाम साढ़े सात बजे ओएसडी से बात होने के बाद उन्होंने धरना समाप्त कर दिया।
4 of 7
शहीद की पत्नी और बेटे का मुंडन
गौरतलब है कि रविवार की सुबह हजारों की संख्या में अतिथि अध्यापक सेक्टर 12 स्थित फव्वारा पार्क में एकत्रित हुए। सभी गेस्ट टीचरों ने सरकार को जमकर कोसा और कहा कि सरकार उनके लिए मर चुकी है। इसके बाद जुलूस की शक्ल वे सीएम कैंप आफिस की तरफ बढ़े, हालांकि पुलिस ने उन्हें आवास से पहले ही बेरिकेट्स लगाकर रोक लिया। बाद में एसडीएम नरेंद्र मलिक के आश्वासन पर उन्होंने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
5 of 7
शहीद की पत्नी और बेटे का मुंडन
बारबर बोला, मैं महिला का मुंडन नहीं करूंगा
मुंडन कराने के लिए नाई पवन कुमार को एक हजार रुपये देकर सुबह से बुलाया गया था। हालांकि, जब पवन कुमार को मैना यादव का मुंडन करने से कहा गया तो उसने ऐसा करने से इंकार कर दिया। पवन ने कहा कि, उसे पिछले सात साल में किसी भी महिला के बाल नहीं काटे हैं और इसे अच्छा नहीं माना जाता है। लेकिन अतिथि अध्यापकों द्वारा बार-बार जोर देने पर पवन मशीन से महिला का मुंडन करने पर राजी हुआ, पवन ने कहा कि वह महिला के सिर पर उस्तरा नहीं रखेगा।
विज्ञापन
6 of 7
शहीद की पत्नी और बेटे का मुंडन
सात दिन बाद है बेटे का जन्मदिन
मैना यादव ने बेटे चिराग का भी मुंडन कराया। मैना ने कहा कि 10 अक्टूबर 2016 को उसके पिता बलवंत का निधन हो गया था, उस दिन उसके सिर से पिता का साया उठ गया था, तब चिराग का मुंडन हुआ था। आज से हमारे ऊपर से सरकार का साया भी उठ गया, इसलिए हमने एक साथ मुंडन कराया है। चिराग का 18 फरवरी को जन्मदिन है, वह आठ साल का हो जाएगा।
महिला ने पति को बताया शहीद
महेंद्रगढ़ के कमानिया निवासी मैना यादव राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल रानियां सिरसा में पोटिकल साइंस की लेक्चरर पद पर कार्यरत है। उसके पति बलवंत आईटीबीपी में तैनात थे, वर्ष 2016 में देश के लिए अपनी जान न्यौछावर कर दी। अब उसके घर में सास और सात साल का बेटा चिराग है। मैना ने कहा कि मुंडन तो करा लिया मैंने, इसके बाद भी सरकार ने समान काम का समान वेतन नहीं दिया और उन्हें रेगुलर नहीं किया तो वे प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से इच्छामृत्यु की मांग करेगी।