एक लेडी डाक्टर ने गर्भवती को थप्पड़ मार दिया। गर्भवती ने फर्श पर गिरते ही बच्चा जन्मा और दोनों की मौत हो गई। देखिए, पूरा मामला।
विज्ञापन
गर्भवती को थप्पड़, फर्श पर गिरी, बच्चा हुआ, दोनों मरे
2 of 5
लापरवाही की ये इंतेहा देखने को मिली रोहतक पीजीआई में। परिजनों ने घटना के बाद जमकर हंगामा किया। आरोप है कि गर्भवती की मां के साथ भी सुरक्षाकर्मियों ने मारपीट की। पुलिस की मौजूदगी में देर रात तक हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन
गर्भवती को थप्पड़, फर्श पर गिरी, बच्चा हुआ, दोनों मरे
3 of 5
जींद जिले के खरकराम निवासी 25 वर्षीय नीलम पत्नी सुनील को पीजीआई के वार्ड नंबर दो में 14 मई को भर्ती कराया गया। देखभाल के लिए उसकी मां सरोज यहां रुकी थी। देर रात महिला को प्रसव पीड़ा हुई, जिस पर एक लेडी डॉक्टर उसे लेबर रूम में ले जाने लगी।
गर्भवती को थप्पड़, फर्श पर गिरी, बच्चा हुआ, दोनों मरे
4 of 5
परिजनों का आरोप है कि दर्द के कारण नीलम चल नहीं पा रही थी। इस पर डॉक्टर ने उसे थप्पड़ मार दिया, जिससे नीलम जमीन पर गिर गई और बेहोशी की हालत में ही उसके गर्भ से बच्चा बाहर आ गया। इससे पहले महिला को उपचार मिलता उसने दम तोड़ दिया। जमीन पर प्रसव होने के कारण कुछ ही देर बाद नवजात की भी मौत हो गई। इतने में सरोज अंदर पहुंची और लापरवाही का विरोध किया।
गर्भवती को थप्पड़, फर्श पर गिरी, बच्चा हुआ, दोनों मरे
5 of 5
आरोप है कि विरोध करने पर सिक्योरिटी गार्ड ने सरोज के साथ भी मारपीट की और धक्के देकर बाहर निकाल दिया। गुस्साए परिजनों और मरीज पीजीआई से बाहर निकलकर आ गए। पीजीआई प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा करने लगे। पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। देर रात तक पुलिस की मौजूदगी में ही हंगामा चल रहा था। पीजीआई का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था।