पेट्रोल और डीजल की किल्लत झेलने के लिए तैयार हो जाइए। अगले कुछ दिन में पेट्रोल-डीजल का संकट गहरा सकता है। तस्वीरों में पूरा मामला।
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल की किल्लत झेलने को तैयार रहें, देखिए क्यों?
2 of 10
हरियाणा प्रदेश के 12 जिलों में पेट्रोल और डीजल की किल्लत हो सकती है। इन जिलों में पिछले तीन दिन से 1100 पंपों पर तेल की सप्लाई नहीं हो पा रही है और पेट्रोल पंपों का स्टाक लगभग खत्म हो चुका है।
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल की किल्लत झेलने को तैयार रहें, देखिए क्यों?
3 of 10
अहम बात यह है कि भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड कंपनी और भारत पेट्रोलियम डीलर व टैंकर एसोसिएशन के बीच मामला उलझ कर रह गया है। फिलहाल कोई समाधान नहीं दिख रहा है। उधर, अगर आगामी दिनों में पंपों पर तेल की सप्लाई नहीं हुई तो ग्राहकों के लिए समस्या बढ़ सकती है।
पेट्रोल-डीजल की किल्लत झेलने को तैयार रहें, देखिए क्यों?
4 of 10
भारत पेट्रोलियम डीलर एवं टैंकर एसोसिएशन की आपातकालीन बैठक सोमवार को करनाल के एक होटल में हुई। प्रदेशाध्यक्ष शमशेर सिंह गोगी ने बताया कि पंपों पर तेल ढुलाई के माल भाड़े का टैंडर 14 मई को पूरा हो चुका है और आगामी टैंडर निकालने में देरी की जा रही है। इससे पंपों पर तेल संकट की नौबत आने लगी है।
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल की किल्लत झेलने को तैयार रहें, देखिए क्यों?
5 of 10
शमशेर सिंह गोगी ने बताया कि बीपीसीएल दो रुपये तीन पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया दिया जाता है, जबकि आईओसी तीन रुपये 31 पैसे के हिसाब से किराया अदा कर रही है। सभी तेल कंपनियां बराबर हैं और फिर किराया में अंतर क्यों है? उनकी मांग है कि बीपीसीएल के नये टैंडर में किराया तीन रुपये 31 पैसा किया जाए।
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल की किल्लत झेलने को तैयार रहें, देखिए क्यों?
6 of 10
गोगी ने बताया कि हरियाणा के हजारों पेट्रोल पंपों पर 15 मई से तेल सप्लाई रूक गई है। पंप मालिक तब तक ही तेल बेच सकते हैं जब तक उनके पास स्टॉक होगा। हरियाणा के सैकड़ों पंपों पर तेल खत्म हो गया है।
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल की किल्लत झेलने को तैयार रहें, देखिए क्यों?
7 of 10
एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि कंपनी के कुछ अधिकारी मिलीभगत कर रहे हैं, इसलिए समय पर टैंडर नहीं हो रहा है। इसको लेकर एसोसिएशन नोएडा में कंपनी के महाप्रबंधक को ज्ञापन दे चुकी है। 15 मई को नये टैंडर जारी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक कोई अमल नहीं हुआ।
पेट्रोल-डीजल की किल्लत झेलने को तैयार रहें, देखिए क्यों?
8 of 10
इन जिलों में रुकी सप्लाई- पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, कैथल, फतेहाबाद, हिसार, सिरसा और जींद।
पेट्रोल-डीजल की किल्लत झेलने को तैयार रहें, देखिए क्यों?
9 of 10
उधर, भारत पेट्रोलियम कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि पेट्रोल पंप डीलर जानबूझकर कंपनी के डिपो से तेल नहीं ले रहे हैं। इस कारण यह स्थिति पैदा हो रही है। कंपनी ने नया टेंडर दिया है, जल्द ही उसे काम अलाट कर दिया जाएगा।
पेट्रोल-डीजल की किल्लत झेलने को तैयार रहें, देखिए क्यों?
10 of 10
अधिकारी ने बताया कि जहां तक पंप डीलरों की बात है कि उन्हें अपने वाहनों से तेल ले जाने की छूट होती है, इनको 2.10 रुपये प्रति किलोमीटर प्रति लीटर रुपये दिए जाते हैं। यह टेंडर के रेट के हिसाब से ही होता है। रेट बढ़वाने के लिए डीलर डिपो से तेल नहीं ले रहे हैं।