बीएसएफ ने अब कंटीली तार पार खेतों में काम करने वाले किसानों पर अपनी सख्ती बढ़ा दी है। जानिए इसके पीछे की बड़ी वजह...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
बीएसएफ के लिए सिरदर्द बने सरहदी किसान
- फोटो : File Photo
किसानों पर अपनी सख्ती बढ़ाने का कारण हैं कुछ किसान जिनके संबंध पाकिस्तानी तस्करों से जाहिर होने लगे हैं। ऐसे किसान बीएसएफ की सिरदर्दी बन चुके हैं। ऐसे किसान विभिन्न तरीके अपनाकर हेरोइन और हथियार की तस्करी करने में जुट गए हैं। बीएसएफ को फेंसिंग पार खेतों में खेतीबाड़ी करने वाले किसानों पर पैनी नजर रखनी पड़ती है। जिससे पाकिस्तान से आने वाली हेरोइन और हथियार भारतीय सीमा में न पहुंच सके।
विज्ञापन
3 of 7
बीएसएफ के लिए सिरदर्द बने सरहदी किसान
बीएसएफ ने शुक्रवार फिरोजपुर सेक्टर स्थित बीओपी जगदीश के पास कंटीली तार पर लगे गेट नंबर-193 पर चेकिंग दौरान बैलगाड़ी के पहिए के टायर के अंदर से पच्चीस करोड़ रुपये की हेरोइन समेत एक किसान को काबू किया है। बीएसएफ ने सरहद पर ऐसे कई किसानों को हेरोइन, जाली करेंसी और हथियार की तस्करी करते हुए पकड़ा है। वह बैलगाड़ी के अंदर बॉक्स बनाकर, कस्सी की हत्थी में हेरोइन डालकर, टायर के अंदर हेरोइन डालकर, पशुओं के हरे चारे में हथियार छिपाकर तस्करी करते थे।
4 of 7
बीएसएफ के लिए सिरदर्द बने सरहदी किसान
शुक्रवार को बैलगाड़ी के टायर के अंदर हेरोइन छिपाकर फेंसिंग पर लगे गेट नंबर-193 से जब किसान करनैल सिंह पुत्र किशन सिंह वासी गंदू किलचा गुजरा तो वहां तैनात बीएसएफ की बटालियन 137 के जवानों ने टायर के आकार में कुछ गड़बड़ी नजर आई। बीएसएफ जवानों ने बैलगाड़ी के टायर को खोल कर देखा तो उसमें हेरोइन के पांच पैकेट मिले, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में पच्चीस करोड़ रुपये कीमत आंकी गई है।
विज्ञापन
5 of 7
बीएसएफ के लिए सिरदर्द बने सरहदी किसान
पहले बीएसएफ ने कंटीली तार पार खेतों में खेती करके लौटते हुए किसानों को हेरोइन, हथियार और जाली करेंसी के साथ पकड़ा है। बीएसएफ को फेंसिंग पार खेतों में खेतीबाड़ी करने जा रहे किसानों पर पैनी नजर रखने के लिए स्पेशल किसान गार्ड तैनात किए जाते हैं। पिछले पांच साल में ऐसे लगभग आठ से अधिक केस पकड़े हैं।
विज्ञापन
6 of 7
बीएसएफ के लिए सिरदर्द बने सरहदी किसान
पकड़े गए किसान
1. 2012 जलालाबाद में बीएसएफ ने दस करोड़ की हेरोइन समेत दो किसानों को काबू किया था।
2. जुलाई 2012 जलालाबाद में नौ किलो हेरोइन के साथ किसान सुलखन सिंह व गुरमेल सिंह को पकड़ा था।
3. जुलाई 2012 में फाजिल्का में आठ किलो हेरोइन के साथ चार किसान पकड़े थे
चार फरवरी 2016 को फिरोजपुर सेक्टर की बीओपी करनैल सिंह वाला से किसान रिहाल सिंह पुत्र मुख्तियार सिंह व जोधबीर सिंह को हेरोइन के साथ पकड़ा था। इसी तरह मार्च 2016 को बीएसएफ ने किसान रांझा सिंह व सोनू को अमृतसर सेक्टर से चार पैकेट हेरोइन, दो पिस्टल व पंद्रह कारतूस के साथ काबू किया था। इसके अलावा अप्रैल 2016 को बीएसएफ ने फिरोजपुर के गांव बारेके से किसान प्रकाश सिंह व अंग्रेज सिंह को 31 पैकेट हेरोइन, एक पिस्टल व 61 कारतूस के साथ काबू किया था।